DS NEWS | The News Times India | Breaking News
उपराष्ट्रपति चुनाव के पहले संविधान सदन में विपक्षी सांसद कल दिन में करेंगे मॉक वोटिंग
India

उपराष्ट्रपति चुनाव के पहले संविधान सदन में विपक्षी सांसद कल दिन में करेंगे मॉक वोटिंग

Advertisements


विपक्षी सांसदों को मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बारे में सोमवार (8 सितंबर, 2025) को जानकारी दी जाएगी. इंडिया गठबंधन के सूत्रों ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद सोमवार (8 सितंबर) को दोपहर करीब 2:30 बजे संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में मॉक मतदान कराया जाएगा.

NDA और विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों में होगा सीधा मुकबला

मंगलवार (9 सितंबर) को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है. इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं. राधाकृष्णन तमिलनाडु से जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं.

उपराष्ट्रपति चुनाव को विपक्ष ने वैचारिक लड़ाई बताया है, जबकि संख्याबल सत्तारूढ़ NDA के पक्ष में है. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने कहा है कि मतदान मंगलवार (9 सितंबर) को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा. वोटिंग प्रक्रिया 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा.

मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद होगी मतगणना

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सदस्य शामिल होते हैं. राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के पात्र हैं और इसलिए चुनाव में भाग लेने के हकदार हैं.’

बयान के मुताबिक, ‘संसद भवन में मतदान की व्यवस्था 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी की ओर से की जा रही है.’ इसमें यह भी कहा गया, ‘मतगणना उसी दिन शाम 6 बजे शुरू होगी और उसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.’

महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं राधाकृष्णन, रेड्डी सुप्रीम कोर्ट में रह चुके हैं पूर्व जज

राधाकृष्णन तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, जबकि रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं. रेड्डी (79) जुलाई 2011 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे. वह एक वरिष्ठ न्यायविद हैं. उन्होंने एक फैसले में, नक्सलियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गठित सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में रेड्डी ने विदेश में बैंक खातों में अवैध रूप से रखे गए बेहिसाबी धन को वापस लाने के लिए सभी कदम उठाने के वास्ते एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया था.

उपराष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक मंडल में कुल कितने सदस्य हैं?

17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए, निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), राज्यसभा के 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं. निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘देश की राजनीति में परिवर्तनकारी मील का पत्थर’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर बोले जयराम रमेश



Source link

Related posts

‘भारत जल्द होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’, ट्रंप के ‘डेड इकॉनोमी’ वाले बयान की स्

DS NEWS

‘ॐ नमः शिवाय सुनता हूं तो खड़े हो जाते हैं रोंगटे’, चोल सम्राट के जयंती कार्यक्रम में बोले पीएम

DS NEWS

क्या भारत के चुनावों में वोटिंग बढ़ाने के लिए अमेरिका से आए करोड़ों रुपये? MEA ने दिया जवाब

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy