टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी. हालांकि इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर बवाल मचा है. कई नेता इस मैच को लेकर सवाल उठा रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि मैं एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं. मैं इसे देखना नहीं चाहूंगा.
एशिया कप 2025 को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेरी समझ से परे है कि पहलगाम जैसी घटना के बाद कोई खेल का आनंद कैसे ले सकता है. बीसीसीआई को इस पर विचार करना चाहिए. खेल भावना एक तरफ है और जो सही है वह दूसरी तरफ है.
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ममता के मंत्री ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि जब हम जानते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं और उनकी सरकार इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं करती. पहलगाम हमले में इतने निर्दोष लोग मारे गए, उसके बाद युद्ध जैसी स्थिति बनी और सभी कह रहे थे कि अब कड़ा जवाब देंगे, लेकिन कुछ महीनों में सब भूलकर मैच की तैयारी हो रही है.
#WATCH | Kolkata | On India to face Pakistan in the Asia Cup 2025, former Indian Cricketer & West Bengal Minister, Manoj Tiwary, says, “I am boycotting the Asia Cup. I would not like to watch it… It is beyond my understanding how someone can enjoy sports in this context. After… pic.twitter.com/LiTB6IReZY
— ANI (@ANI) August 30, 2025
पश्चिम बंगाल के मंत्री मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलकर हम क्या साबित करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन की सुरक्षा है. ऐसे हालात में इस तरह का मैच होना सही संदेश नहीं देता.
14 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
दरअसल 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में भिड़ेंगी, अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं तो 21 सितंबर को फिर टकराव होगा. इसके बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो 28 सितंबर को तीसरा मुकाबला भी हो सकता है. यानी एशिया कप में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें


