DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अगर हम फैसला कर रहे होते तो…’, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर बोले मोहन भागवत
India

‘अगर हम फैसला कर रहे होते तो…’, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर बोले मोहन भागवत

Advertisements


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. संघ प्रमुख ने इस आम धारणा को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया कि उनका संगठन भाजपा के लिए सब कुछ तय करता है. उन्होंने कहा कि सुझाव पार्टी को दिए जाते हैं, लेकिन फैसले पार्टी लेती है. इसके साथ ही भाजपा के नए प्रमुख के चयन में RSS की कोई भूमिका नहीं है.

आरएसएस और भाजपा सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवत

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के अंतिम दिन (28 अगस्त, 2025) को सवालों के जवाब में भागवत ने कहा कि RSS और BJP नीत सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं है, चाहे वह केंद्र में हो या पार्टी के शासित राज्यों में. व्याख्यान श्रृंखला के दौरान मोहन भागवत से सवाल किया गया कि क्या संघ भाजपा के लिए हर चीज तय करता है, यहां तक कि अध्यक्ष का चयन भी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से गलत है.’ जे. पी. नड्डा वर्तमान में भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं.

RSS के लिए भाजपा के संबंध में निर्णय लेना संभव नहीं- मोहन भागवत

भागवत ने कहा, ‘हम फैसला नहीं करते. अगर हम फैसला कर रहे होते, तो क्या इसमें इतना समय लगता? हम फैसला नहीं करते. हमें फैसला करने की जरूरत नहीं है. अपना समय लीजिए. हमें इस बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘RSS के लिए भाजपा के संबंध में निर्णय लेना संभव नहीं है. भाजपा के पास अपने मामलों को संभालने के लिए अपनी विशेषज्ञता है, जैसे आरएसएस के पास अपनी शाखाएं चलाने के लिए है. मैं पिछले 50 सालों से शाखाएं संचालित कर रहा हूं. अगर कोई मुझे शाखा संचालित करने की सलाह देता है, तो मैं उसका विशेषज्ञ हूं. वे कई सालों से सरकार चला रहे हैं. इसलिए वे सरकारी मामलों के विशेषज्ञ हैं. हम एक-दूसरे की विशेषज्ञता जानते हैं. इसमें सुझाव दिए जा सकते हैं लेकिन निर्णय उन्हें ही लेना होगा क्योंकि यह उनका क्षेत्र है.’

यह भी पढ़ेंः ‘अंग्रेजी सीखने में बुराई नहीं, लेकिन…’, भारतीय शिक्षा प्रणाली पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान



Source link

Related posts

‘हमारे युवाओं को वंदे मातरम के नाम से डराया…’, शिया महाअधिवेशन में बोले मौलाना आगा सैय्यद

DS NEWS

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, JP ग्रुप के पूर्व सीएमडी को ED रिमांड में भेजा, जानें मामला

DS NEWS

नीतीश का वो दांव, जिसने बिहार में कराई NDA की शानदार वापसी, तेजस्वी चारों खाने हो गए चित!

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy