DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘एग्जॉस्ट फैन के छेद से बनाया अश्लील वीडियो’, कोलकाता लॉ कॉलेज केस की चार्जशीट में चौंकाने वाले
India

‘एग्जॉस्ट फैन के छेद से बनाया अश्लील वीडियो’, कोलकाता लॉ कॉलेज केस की चार्जशीट में चौंकाने वाले

Advertisements


कोलकाता लॉ कॉलेज मामले में पुलिस की ओर से दाखिल 650 पन्नों की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए है. इस चार्जशीट में कहा गया कि मुख्य आरोपी ने पीड़िता के कई वीडियो बनाए थे, जिससे उसे ब्लैकमेल करता था. पुलिस ने पाया है कि महिला की मेडिकल जांच में बलात्कार की बात सामने आई है और आरोपी का डीएनए टेस्ट फॉरेंसिक सबूतों से मेल खाता है.

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर में 25 जून को फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा के साथ मुख्य आरोपी और कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजित मिश्रा, सह-आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था, जिसमें 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है. चौथे आरोपी के रूप में सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी का भी नाम शामिल है.

पीड़िता को घसीटते और बंधक बनाते हुए सीसीटीवी वीडियो

चार्जशीट रिपोर्ट में बताया गया कि पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है, जिसमें आरोपी पीड़िता को घसीटते और बंधक बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जो दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से लिए गए थे.

रिपोर्ट में सामने आया कि जांच में मिले वीडियो में कुछ आवाजें भी हैं, जो आरोपियों से मेल खाते हैं. साथ ही आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर पाई गई. आरोप पत्र में ये भी कहा गया कि आसपास पुलिस को सूचना देने के बजाय सुरक्षा गार्ड ने रूम को बंद कर दिया था, जिसे आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले आरोपी मनोजित मिश्रा के खिलाफ अन्य मामलों में 8 बार गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन उसके दोस्तों ने उसे जमानत पर रिहा करवा लिया.  2024 से कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे आरोपी मनोजीत को बर्खास्त कर दिया गया. साथ ही कॉलेज से दोनों आरोपी छात्र को भी निकाल दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- ‘अब तो बच्चे भी लगा रहे ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा’, राहुल गांधी ने बिहार SIR विवाद पर भाजपा को घेरा



Source link

Related posts

‘अगर ECI पर भरोसा नहीं तो दें इस्तीफा’, राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ बयान पर भाजपा का पलटवार

DS NEWS

शहबाज शरीफ ने टेके घुटने! टी20 वर्ल्डकप में भारत संग मैच खेलेगा पाकिस्तान, पाक PM ने कहा – YES

DS NEWS

चक्रवाती तूफान मोंथा का खौफ! विशाखापट्टनम एयरपोर्ट बंद, कई फ्लाइट्स और ट्रेनें हुईं कैंसिल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy