DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘भारत की मिसाइलें दफन करके रहेंगी…’, आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को बिहार से पीएम मोदी का मैसेज
India

‘भारत की मिसाइलें दफन करके रहेंगी…’, आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को बिहार से पीएम मोदी का मैसेज

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सख्त मैसेज दे दिया. पीएम मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को बिहार के गया में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हमला करके कोई भी आतंकवादी बच नहीं पाए. प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. पीएम ने गया में कई परियाजनाओं का उद्घाटन भी किया. 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ”जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश का ढाल बनाकर खड़ा रहा है. बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है, बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है.”

पाकिस्तान की कोई मिसाइल हमें नहीं पहुंचा पाई नुकसान – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में ही क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी.”

जरूरतमंदों को घर दिलाना मेरा संकल्प – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”मेरा एक बड़ा संकल्प है. जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए. बिहार में भी पक्के घर बनाए गए. गया में 2 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया.”

प्रधानमंत्री ने किया 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा, ”आज ही गया जी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं.”



Source link

Related posts

‘मोहम्मद दीपक ही असली भारतीय’, बोले ओवैसी, किस बात लेकर हो गए भावुक

DS NEWS

भारतीय ट्रक ड्राइवर की चूक से 3 लोगों की मौत, फ्लोरिडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवार ने की सजा

DS NEWS

‘एक मुसलमान लंदन का मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में…’, अरशद मदनी के बयान पर आया BJP का रिएक्श

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy