DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ट्रंप से मीटिंग के बाद पुतिन को आई भारत की याद, घुमा दिया PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
India

ट्रंप से मीटिंग के बाद पुतिन को आई भारत की याद, घुमा दिया PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

Advertisements


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (18 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. कॉल के दौरान उन्होंने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में उनसे जानकारी साझा की. पुतिन और ट्रंप की बैठक का मुख्य एजेंडा था रूस-यूक्रेन युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने का तरीका निकालना. रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बताया कि यह बातचीत स्पष्ट, शांतिपूर्ण और सार्थक रही.

टेलीफोन कॉल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जंग को लेकर कहा कि भारत हमेशा से रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है और आगे भी हर प्रयास का समर्थन करेगा. पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन को उनके फ़ोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया मुलाक़ात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद. भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं.

पुतिन-ट्रंप बैठक की मुख्य बातें
शनिवार  (16 अगस्त 2025)  को ट्रंप संग मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा कि उन्होंने युद्ध को निष्पक्ष आधार पर समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की. यह मुलाकात समय के हिसाब से बेहद उपयोगी रही. ट्रंप ने भी बैठक को कारगर बताया, लेकिन कहा कि अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है. उन्होंने यूक्रेन पर रूस की युद्धविराम शर्तें मानने का दबाव भी डाला.

अमेरिकी टैरिफ और भारत की नाराजगी
कॉल से कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर नया 25% टैरिफ (जुर्माना शुल्क) लगाने की घोषणा की थी. इसका कारण भारत का रियायती दरों पर रूस से कच्चा तेल खरीदना था. इस पर ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह तेल व्यापार रूस- यूक्रेन युद्ध को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है. हालांकि, भारत ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पश्चिमी देश महंगे दाम पर ऊर्जा खरीद सकते हैं, लेकिन भारत को 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए सस्ती सप्लाई चाहिए. भारत ने इस टैरिफ को अनुचित और अतार्किक बताया.

ये भी पढ़ें: ‘रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने वाला है’, जेलेंस्की संग मीटिंग में बोले ट्रंप; भारत-पाकिस्तान सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट 





Source link

Related posts

‘प्रधानमंत्री को अपने गृहमंत्री पर कंट्रोल रखना चाहिए’, I-PAC रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को

DS NEWS

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड, यूपी में 5 डिग्री और गिरेगा, IMD की चेतावनी

DS NEWS

‘एअर इंडिया को 6 महीने में भेजे 9 कारण बताओ नोटिस’, राज्यसभा में बोले उड्डयन राज्यमंत्री

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy