DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘हम हर जगह रायता फैला देंगे…’, संसद के बाहर राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत?
India

‘हम हर जगह रायता फैला देंगे…’, संसद के बाहर राहुल गांधी पर क्यों भड़क गईं कंगना रनौत?

Advertisements


बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने उन्हें मतदाताओं का अपमान करने पर फटकार लगाई है. उन्होंने कहा कि वोट धांधली का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने जिन लोगों का नाम लिया, उनका अपमान किया है.

कंगना ने कहा कि, “आप समझ सकते हैं कि अगर इन्हें सत्ता नहीं मिलती तो ये कोई काम नहीं होने देंगे. जब इनके पास अवसर था, तब इन्होंने भ्रष्टाचार किया. इनका यही है कि हमें सत्ता नहीं मिलेगी तो हम हर जगह रायता फैलाएंगे.” कंगना रनौत ने आगे कहा कि आज जब देश प्रगति कर रहा है, तब विपक्षी दल दुखी हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसी वजह से विपक्ष कोई चुनाव नहीं जीत पाएगा.

कंगना बोलीं- इसीलिए ये लोग एक भी चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को कितनी फटकार लगाई है कल कि उन्होंने किस तरह से लोगों अपमान किया, वोटर्स का अपमान किया. और वोटर्स भी जिन-जिन का नाम बताया था वो भारी संख्या में इसको लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं. उनके समाज में उनकी बहुत बेइज्जती हो चुकी है. उनकी पूरी एक तरह से इज्जत की धज्जियां उड़ा दी है राहुल गांधी ने. और जिस तरह से आप देख रहे हैं कि इतनी फटकार लगने के बाद भी आज इन्होंने यहां पर जो तमाशा किया. तो इससे आप यही समझ सकते हैं कि उनको यह है कि हमें अगर गद्दी नहीं मिलती है तो हम काम नहीं होने देंगे. हम हर जगह रायता फैला देंगे. सब देख रहे है कि जब इनको मौका मिला था तब इन्होंने भ्रष्टाचार किया था. अब देश की तरक्की हो रही है तो इनको दुख हो रहा है. जनता देख रही है और यही कारण है कि ये लोग कोई भी इलेक्शन नहीं जीत पाएंगे.’

राहुल गांधी चुनाव आयोग के साथ नहीं कर रहे सहयोग- कंगना
कंगना ने आगे कहा, ‘जो भी इन्होंने इल्जाम लगाए हैं उसको लेकर इलेक्श कमीशन ने कहा है आप एफिडेविट फाइल कीजिए और लिखित में दीजिए क्योंकि केस तभी हो पाएगा, जोकि ये कर नहीं रहे हैं, ना ही किसी तरह का सहयोग कर रहे हैं. अब इस पर हम क्या कह सकते हैं. हमने भी स्पेस को लेकर काफी नोट्स बनाए थे, काफी कुछ चर्चा करना चाहते थे. देश के लिए बहुत बड़ा काम है कि अंतरिक्ष में भारतीय शख्स जाकर आए हैं. लेकिन इसके बावजूद आज भी इन्होंने संसद नहीं चलने दिया.’





Source link

Related posts

ज्ञानपीठ से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, रायपुर एम्स में थे भर्ती, 89 वर्ष की

DS NEWS

‘विभाजन की दोषी, अब नफरत फैलाने में जुटी है’, RSS नेता इंद्रेश कुमार का कांग्रेस पर तीखा हमला

DS NEWS

नेल्ली नरसंहार की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के फैसले पर असम में मचा सियासी बवाल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy