DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मुझे जान का खतरा’, कोर्ट से बोले राहुल गांधी, महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र कर कहा- इतिहास द
India

‘मुझे जान का खतरा’, कोर्ट से बोले राहुल गांधी, महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र कर कहा- इतिहास द

Advertisements


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 13 अगस्त को पुणे की एक कोर्ट से कहा कि उनकी जान का खतरा है. उन्होंने कहा कि हाल के राजनीतिक संघर्षों और शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के परिवारिक रिश्तों को देखते हुए मेरी जान का खतरा है. राहुल गांधी ने स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट से अपील की है कि मानहानि के इस मामले की सुनवाई के दौरान उनकी सुरक्षा और निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर जो गंभीर आशंकाएं उन्होंने जताई हैं कोर्ट उसका संज्ञान ले.

राहुल गांधी ने की प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन की अपील

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में कहा कि उन्हें जान का खतरा है क्योंकि शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर ने खुद को नाथूराम गोडसे का वंशज बताया है. कांग्रेस सांसद का कहना है कि इस वंशावली का इतिहास हिंसक विचारधारा से जुड़ा है, जिससे उन्हें नुकसान या झूठे फंसाए जाने का डर है. उन्होंने कोर्ट से ‘प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन’ यानी पहले से सुरक्षा देने की मांग की है, ताकि उनकी जान और मुकदमे की निष्पक्षता दोनों सुरक्षित रहें.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने हालिया बयानों का जिक्र किया, जिस वजह से उन्हें बीजेपी नेताओं की नाराजगी और धमकियां मिलीं. राहुल गांधी ने वोट चोर सरकार का नारा, चुनावी गड़बड़ियों के सबूत देना और संसद में कहना कि सच्चा हिंदू हिंसक नहीं होता वाले नारों का जिक्र किया.

सावरकर मानहानि केस को लेकर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

यह केस मार्च 2023 में लंदन के एक भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल ने सावरकर के बारे में एक घटना का जिक्र किया था. सत्यकी सावरकर का कहना है कि यह झूठ है और मानहानि है. शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि वह और उसके पांच-छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और इस पर सावरकर को खुशी हुई थी.

कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वकील मिलिंग पवार ने कहा है कि शिकायतकर्ता सत्यकी का सावरकर और गोडसे के परिवार से संबंध है. वह अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर सकते हैं. इस मामले पर अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी पर इजरायली राजदूत के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘लोकतंत्र की गरिमा का अपमान’



Source link

Related posts

संविधान से ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द हटाने पर क्या है केंद्र का रुख? मोदी सरकार के मंत

DS NEWS

राफेल से सुखोई तक, हर घंटे कितना पेट्रोल पीते हैं लड़ाकू विमान? जान लेंगे तो पकड़ लेंगे माथा

DS NEWS

हैदराबाद में टायर दुकान में भयंकर आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा ऑडिट के द

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy