DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं’, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का करारा जवा
India

‘भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं’, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का करारा जवा

Advertisements


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ‘दबंग और गतिशील’ अर्थव्यवस्था करार दिया और कहा कि ‘सबके बॉस तो हम हैं’ का भाव रखने वाले कुछ देशों को यह रास नहीं आ रहा है.

राजनाथ सिंह ने ट्रंप पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ “बॉस” भारत की तेज विकास दर से जलते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “कुछ लोग भारत की तेज प्रगति से खुश नहीं हैं. उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है. ‘सबके बॉस तो हम हैं’, तो भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है?”

अमेरिका का भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ
अमेरिका ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क और अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगाई है, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रख रहा है. यह कदम वॉशिंगटन द्वारा इस आरोप के बाद उठाया गया कि भारत, रूस के युद्ध प्रयासों को वित्तपोषित कर रहा है. इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड” बताया और आगे शुल्क बढ़ाने की धमकी भी दी थी.

भारत की अर्थव्यवस्था रोकने की कोशिश
राजनाथ सिंह ने कहा, “कुछ देश चाहते हैं कि भारत में बने उत्पाद, भारतीय हाथों से तैयार चीजें, बाकी देशों की तुलना में महंगी हो जाएं, ताकि दाम बढ़ने पर दुनिया उन्हें खरीदना बंद कर दे.” उन्होंने भरोसा जताया कि अब दुनिया की कोई ताकत भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने से नहीं रोक सकती.

रक्षा निर्यात में मजबूती
रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को भारत की मजबूती का उदाहरण बताते हुए कहा, “हम 24,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहे हैं. यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ रहा है.” उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ विवाद का इस क्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ा है.





Source link

Related posts

पहाड़ बचाने के लिए यूथ कांग्रेस का ‘अरावली सत्याग्रह’, 7 जनवरी से शुरू होगी 1,000 KM की यात्रा

DS NEWS

केरल के सबरीमाला मंदिर में मकरविलक्कु पर्व से अफरा-तफरी का माहौल, श्रद्धालुओं का सड़क पर विरोध

DS NEWS

युवा कांग्रेस ने ECI दफ्तर की दीवारों पर चिपकाए ‘ब्राजील मॉडल वोट चोरी’ के पोस्टर, चुनाव आयोग प

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy