DS NEWS | The News Times India | Breaking News
India vs England 4th Test Match: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से… जानिए ओल्ड ट्रेफर्ड की वेदर और पिच रिपोर्ट
Sports

India vs England 4th Test Match: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से… जानिए ओल्ड ट्रेफर्ड की वेदर और पिच रिपोर्ट

Advertisements


एजेंसी, मैनचेस्टर। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट (India vs England 4th Test Match) बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

इंग्लैंड की टीम ने अपने 11 खिलाड़ियों का एलान कर दिया है, जबकि टीम इंडिया मैनेजमेंट को खिलाड़ियों की चोट से जूझना पड़ रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर रहेंगे। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी कमर में चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

वहीं, बेन स्टोक्स की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें सिर्फ एक बदलाव किया गया है। शोएब बशीर की जगह लियाम लॉसन को टीम में शामिल किया गया है। बशीर तीसरे टेस्ट में लगी उंगली की चोट के कारण बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर



Source link

Related posts

IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: आज भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देखें?

DS NEWS

T20 World Cup 2026: चोट, फॉर्म या खराब टाइमिंग, शुभमन गिल के बाहर होने की क्या है बड़ी वजह? जानें इनसाइड स्टोरी

DS NEWS

Asia Cup 2025: 'पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए क्रिकेट', हरभजन सिंह ने सरकार से किया आग्रह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy