DS NEWS | The News Times India | Breaking News
BJP MP ने गया एयरपोर्ट के लिए ‘GAY’ शब्द के इस्तेमाल को कहा आपत्तिजनक, LGBTQ कार्यकर्ता नाराज
India

BJP MP ने गया एयरपोर्ट के लिए ‘GAY’ शब्द के इस्तेमाल को कहा आपत्तिजनक, LGBTQ कार्यकर्ता नाराज

Advertisements


बीजेपी सांसद भीम सिंह ने गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 3 अक्षरों वाले कोड GAY को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से आपत्तिजनक करार दिया. उनके इस बयान पर LGBTQ कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनका कहना है कि सांसद की टिप्पणी समुदाय के खिलाफ पूर्वाग्रह को और मजबूत करती है.

बिहार से राज्यसभा सदस्य भीम सिंह ने संसद में एक लिखित प्रश्न में पूछा कि बिहार हवाई अड्डे के लिए अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) कोड का उपयोग क्यों किया जा रहा है, जबकि लोगों को यह असहज लगता है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इसे अधिक सम्मानजनक बनाने पर विचार करेगी और साथ ही इस प्रक्रिया के लिए समय सीमा भी मांगी है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने क्या कहा ?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि उसे पहले भी इसी तरह के अनुरोध मिले हैं. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि तीन-अक्षरों वाले ये कोड IATA (300 एयरलाइनों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक व्यापार संघ) द्वारा दुनिया भर के हवाई अड्डों की विशिष्ट पहचान के लिए दिए जाते हैं और आमतौर पर स्थान के नाम के पहले तीन अक्षरों का उपयोग किया जाता है.

LGBTQ कार्यकर्ता अरविंद नारायण ने क्या कहा ?
बीजेपी सांसद की इस मांग पर LGBTQ कार्यकर्ता अरविंद नारायण ने आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले की ओर इशारा किया जिसमें समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था और LGBTQI व्यक्तियों के सम्मान के अधिकार को मान्यता दी गई थी.

उन्होंने कहा कि उनके (बीजेपी सांसद) द्वारा हमें अनैतिक बताना समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है. उन्हें खुद यह समझने की ज़रूरत है कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार व्यक्तिगत नैतिकता नहीं, बल्कि संवैधानिक नैतिकता ही शासन करती है. उन्हें समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

Kinnar Kailash Yatra Route: किन्नर-कैलाश यात्रा मार्ग पर बादल फटने से तबाही, 413 श्रद्धालुओं को ITBP ने किया रेस्क्यू



Source link

Related posts

शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवा

DS NEWS

इंजीनियर मौत केस में CBI की एंट्री, नोएडा अथॉरिटी से ले ली फाइलें, अब तक 4 गिरफ्तार

DS NEWS

SIR के बीच ममता के गढ़ जाएंगे पीएम मोदी, 3200 करोड़ की देंगे सौगात, बंगाल-असम चुनाव के लिए बीजे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy