केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच जुबानी जंग बेहद तेज हो गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद थरूर ने मतदाताओं से बेहद सधे हुए अंदाज में खास अपील की है.
न्यूज एजेंसी एएनआई से रविवार (29 मार्च) को पलक्कड़ में बात करते हुए थरूर ने कहा कि जिस पार्टी के पास विधानसभा में एक भी सीट नहीं है, उसे चुनाव में एक गंभीर फैक्टर के रूप में नहीं देखा जा सकता. उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी नेता) कह रहे हैं कि अगर उन्हें एक दो या तीन सीटें भी मिल जाएं तो भी वे अपना खाता खोल लेंगे. इससे राज्य के भविष्य पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
#WATCH | Palakkad, Keralam: On BJP, Congress MP Shashi Tharoor says, When they’re a zero seat party, you can’t take them serious as a factor. They’re saying they will open their account even if they get one or two or three maximum. It’s not going to make any difference to the… pic.twitter.com/MmnMSdPeRA
— ANI (@ANI) March 29, 2026
बीजेपी पर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए- थरूर
शशि थरूर ने आगे कहा कि जो लोग एलडीएफ सरकार को गिरते देखना चाहते हैं, उन्हें बीजेपी पर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास कभी भी इतनी सीटें नहीं होंगी कि वो कोई बदलाव ला सके. इसके बजाय, हमें एक मजबूत यूडीएफ सरकार चाहिए इसलिए, मुझे उम्मीद है कि युवा सुमेष अचिदान को अच्छा बहुमत मिलेगा. साथ ही राज्य भर के अन्य उम्मीदवारों को भी, ताकि केरल में सोच और दृष्टिकोण में पूरी तरह से बदलाव आ सके.
सत्तारूढ़ एलडीएफ पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा, “मैं मुझे पूरा विश्वास है कि एलडीएफ के दिन गिने-चुने हैं. 9 अप्रैल को उनका फैसला होगा और 4 मई को हम सब जश्न मनाएंगे.”
इससे पहले शशि थरूर ने कहा था कि सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच कोई भी कथित समझौता चुनावों में काम नहीं करेगा क्योंकि कांग्रेस का लोगों के साथ समझौता है. कायमकुलम में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर ने कहा था कि अगर ऐसी कोई डील हुई है तो वह केवल सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच ही हो सकती है.
ये भी पढ़ें


