DS NEWS | The News Times India | Breaking News
लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
India

लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

लद्दाख के जोजिला पास में जीरो पॉइंट के नजदीक शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को भयानक हिमस्खलन हुआ. अधिकारियों ने कहा कि इस हिमस्खलन की घटना में कई गाड़ियां यात्रियों समेत बर्फ के ढेर और मलबे के नीचे दब गई, जिसमें 7 लोगों की जान भी जा चुकी है.

जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को दोपहर में जोजिला पास में भयानक हिमस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान तेजी से जारी है. यह भी कहा जा रहा कि हिमस्खलन के कारण जान गंवाने वालों में एक बच्चा और एक महिला समेत लद्दाख का एक स्थानीय निवासी भी शामिल है.

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट कर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) की रात 8:13 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने जोजिला पास में मरने वाले 7 लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया. उन्होंने कहा कि जोजिला पास में हुए हिमस्खलन में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हैं. सभी घायलों को जरूरी इलाज मुहैया कराई जा रही है.

हिमस्खलन से लेह-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह से बंद

अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन के कारण लेह-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह से बंद हो चुकी है. तीन से चार गाड़ियां बर्फ के नीचे दब गई हैं. इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया है. यह 434 किलोमीटर लंबा हाईवे सामरिक रूप से भी काफी ज्यादा अहम है. इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी राहत और बचाव के साथ भारी मशीनों के जरिए सड़क से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं, ताकि रास्ते में फंसी अन्य गाड़ियों की आवाजाही बाधित न हो और यातायात बहाल हो सके.

यह भी पढ़ेंः भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!





Source link

Related posts

रिटायरमेंट से पहले दिखाया जज्बा! केरल की नन ने धार्मिक वर्दी पहनकर नंगे पैर लगाई बाधा दौड़

DS NEWS

राफेल की जिस महिला फाइटर पायलट के खिलाफ PAK ने चलाया प्रोपेगेंडा, उसे मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

DS NEWS

48 घंटे में बना ऑपरेशन सिंदूर का प्लान, इस्तेमाल किए महज इतने हथियार और घुटनों पर आया पाकिस्तान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy