DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
India

Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Advertisements


आज सुबह लद्दाख के लेह इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई. यह भूकंप सुबह 8:31 बजे (IST) आया. भूकंप का केंद्र लेह के पास था.

NCS रिपोर्ट और लोकल लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोग बताते हैं कि झटके हल्के थे, लेकिन कई जगहों पर उन्हें महसूस किया गया. अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. NCS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूकंप का केंद्र लेह के आसपास था. फिलहाल कोई और डिटेल जैसे गहराई या सटीक लोकेशन पर ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य है.

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह जाने की दी हिदायत

लेह-लद्दाख प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और अगर आगे भी कोई झटका महसूस हो तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं. फिलहाल कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है और पूरे इलाके में सामान्य स्थिति बनी हुई है.

यह घटना ऐसे समय में आई है जब देश के कई हिस्सों में मौसम संबंधी गतिविधियां और प्राकृतिक घटनाएं देखी जा रही हैं. लेह के लोग और पर्यटक इस भूकंप को लेकर थोड़े सतर्क हो गए हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है.

भूंकप का सक्रिय इलाका है लेह-लद्दाख

लद्दाख हिमालय पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जो भूकंप की दृष्टि से काफी सक्रिय क्षेत्र माना जाता है. यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं, इसलिए छोटे-मोटे भूकंप अक्सर आते रहते हैं. 3.9 की तीव्रता को हल्का भूकंप माना जाता है, जो आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता. इस इलाके की ऊंचाई और भौगोलिक बनावट की वजह से लोग इन्हें आसानी से महसूस कर लेते हैं.

यह इलाका पर्यटन के लिए मशहूर है, इसलिए पर्यटकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. लेह शहर और आसपास के गांवों में लोग अब सामान्य दिनचर्या में लौट चुके हैं.



Source link

Related posts

‘देश गलत दिशा में, मुसलमानों को लगातार…’, मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

DS NEWS

ओडिशा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में पोक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी को मौत…

DS NEWS

‘भाषाओं का धर्म से कोई लेना-देना नहीं’ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में जावेद अख्तर का उर्दू पर बयान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy