DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अखिलेश बाबू तो जागते हुए भी सपने देखते हैं…’, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज
India

‘अखिलेश बाबू तो जागते हुए भी सपने देखते हैं…’, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

Advertisements


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 25 मार्च को गोरखपुर के जंगल कौड़िया सिहोरवा स्थित भीमराव अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में मानीराम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. 

इस दौरान उन्होंने बंगाल और यूपी के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि यूपी तो देश के विकास का इंजन है. आज देश में विकास का पर्याय देखना हो तो उसका उत्तम उदाहरण उत्तर प्रदेश है. प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की सरकार ने विकास की एक नई परिभाषा गढ़ी है.

उन्होंने कहा कि आज कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश लीड कर रहा है और मुझे वो दिन भी याद आते हैं, जब गोरखपुर हम आते थे, तो सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाता था. गड्ढे, पानी, कीचड़, बदबू थी. पूरे उत्तर प्रदेश की दुर्दशा सपा के राज में हुई थी. उत्तर प्रदेश नरक बन गया था. भय, आतंक और भ्रष्टाचार था. अब भय का खात्मा हो गया है. 

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास की गाथा गढ़ी है. एक के बाद एक कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है. यह भी पहली बार हो रहा है कि जो शिलान्यास करें, वही लोकार्पण करें. हमारे कांग्रेस के मित्र हो या सपा हो. बड़े हताश और निराश हैं. वे निराशा और बौखलाहट में वैसे मुद्दों में भी पीएम का विरोध करते हैं, जो राष्ट्र हित के मुद्दे हैं. उसमें पूरा विपक्ष और सत्ता पक्ष एक रहता था, लेकिन इनको आपदा में अवसर नजर आते हैं और वह पीएम को घेरने का सोचते रहते हैं, लेकिन जनता सच जानती है. लोग पीएम और योगीजी के साथ खड़े हैं.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्ञान, भक्ति, कर्म का त्रिवेणी संगम यहां दिखता है. यहां भगवान बुद्ध और कबीर साहब के शांति और गुरु गोरक्षनाथ के शक्ति की भूमि है. इसमें एक नहीं अनेकों क्रांतिकारियों ने जन्म लिया. आजादी की लड़ाई हो या जनता की सेवा का इतिहास रचना इस क्षेत्र में कई महापुरुष हुए हैं. उनमें से एक स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान सिर्फ 44 साल जिए. 44 साल में जनता की सेवा का एक नया इतिहास उन्होंने रचा. 

शिवराज ने आगे कहा कि उनकी हर सांस लोगों की सेवा के लिए चलती थी. जनता के कल्याण के कार्य उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में किए. आज वे सौभाग्यशाली हैं कि उनकी श्रद्धांजलि सभा में आकर उन्होंने उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित किए. वह बहुत जल्दी चले गए. आज उनके पुत्र कमलेश पासवान उनके विभाग के मंत्री और छोटे पुत्र डॉ. विमलेश पासवान बांसगांव से विधायक हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं. वे एक बार फिर स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘लॉ एंड ऑर्डर का ही एनकाउंटर’, अखिलेश यादव ने गोरखपुर हत्याकांड को लेकर योगी सरकार पर किया हमला



Source link

Related posts

‘लंबे समय तक एक-दूसरे से अलग रहना…’, सुप्रीम कोर्ट ने 24 साल से दूर रह रहे कपल की तलाक अर्जी

DS NEWS

लिवर-किडनी और आंखें दान, सड़क हादसे में मरे 10 महीने की बच्चे ने 5 लोगों को दिया नया जीवन

DS NEWS

तलाक ए हसन मामला: नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुए पति की तरफ से दिया तलाक SC ने अमान्य करार दिया

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy