DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम
India

बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम

Advertisements


IMD Rain Alert: देश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज सोमवार 23 मार्च से 26 मार्च तक बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च और 25 मार्च को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज-चमक के अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 24-28 मार्च के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली चमकने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. 24, 27 और 28 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज सोमवार के लिए बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन सुबह और दोपहर के समय तेज हवाएं चलेंगी. 25 मार्च के बाद से तापमान फिर से 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलेगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि शुक्रवार 27 फरवरी से तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा शामिल हैं. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. 
 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा रहा है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 24 मार्च से 28 मार्च के दौरान फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा शामिल हैं. राजानी पटना में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने



Source link

Related posts

बेंगलुरु में ATM कैश घोटाले से मचा हड़कंप! Hitachi के कर्मचारियों पर 57 लाख गबन का आरोप

DS NEWS

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब

DS NEWS

Op Akhal: आतंक पर कड़ा प्रहार! जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, रात से ही जारी है ऑपरेश

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy