DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, उत्तम नगर की घटना पर बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया
India

‘तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, उत्तम नगर की घटना पर बीजेपी ने नेता विपक्ष को सुनाया

Advertisements


बीजेपी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन पर दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान एक दलित युवक की हत्या के मामले में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने राहुल गांधी पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाया. साथ ही दावा किया कि जब भी सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के बीच चुनाव करना होता है, तो वह (राहुल) हमेशा अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का ही पक्ष लेते हैं.

उन्होंने दलित युवक की हत्या के बाद राहुल गांधी के उत्तम नगर न जाने पर भी सवाल खड़े किए. पासवान ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में कहा, ‘उत्तम नगर की घटना एक बात साबित करती है: जब भी सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के बीच चुनाव करना हो, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तुष्टिकरण का ही रास्ता चुना है.’ 

पासवान ने कहा, ‘उत्तम नगर की घटना यह साबित करती है कि जब सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और तुष्टिकरण के बीच चुनाव होता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण को चुनते हैं.’ 

राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

भाजपा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में इस मामले को लेकर भाजपा पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है. एक ओर तरुण नामक युवक की जान गई. वहीं दूसरी ओर एक पूरा परिवार उत्पीड़न झेल रहा है. वे और खून-खराबा नहीं चाहते.’

राहुल ने आरोप लगाया, ‘सिर्फ भाजपा और उसका तंत्र ही हिंसा चाहता है, जो हर मौके पर नफरत फैलाकर विभाजन की आग पर राजनीति करता है.’ 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा देश को हिंदू-मुस्लिम विभाजन में उलझाए रखना चाहती है ताकि लोग राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल न पूछें. उन्होंने दिल्लीवासियों से किसी भी उकसावे में न आने और एकता बनाए रखने की अपील की.  राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए पासवान ने कहा कि उन्होंने घटना के कई दिनों बाद बयान पोस्ट कर केवल संवेदनशीलता दिखाने का दिखावा किया. 

भाजपा बोली- दलित युवक की हत्या पर चुप्पी 

भाजपा नेता ने कहा, ‘जब एक दलित युवक की हत्या हुई, तब आप चुप रहे, लेकिन आप मोहम्मद अखलाक के परिवार से मिलने गए थे.’ 

पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में तुष्टिकरण ‘संस्थागत’ हो चुका है और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा केवल राजनीतिक अवसर देखकर ही प्रतिक्रिया देते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर ‘दलित विरोधी सोच’ रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज का दलित केवल प्रतीकात्मक राजनीति नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन में वास्तविक भागीदारी चाहता है.

दलित लोगों को मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं मिलता: पासवान

पासवान ने रंगनाथ मिश्रा समिति और सच्चर समिति का जिक्र करते हुए दावा किया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में अनुसूचित जातियों को प्रवेश और भर्ती में आरक्षण नहीं मिलता. उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर कांग्रेस के रुख की भी आलोचना की और कहा कि यह कानून पड़ोसी देशों से आए उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों, जिनमें दलित भी शामिल हैं, को लाभ देता है. 

कांग्रेस ने आंबेडकर को लंबे समय तक भारत रत्न नहीं दिया: पासवान

पासवान ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लंबे समय तक भारत रत्न नहीं दिया, जबकि गैर-कांग्रेसी सरकार के दौरान उन्हें यह सम्मान मिला.  उन्होंने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से दलित नेतृत्व को हाशिए पर रखा.

गौरतलब है कि अनुसूचित जाति समुदाय के तरुण की चार मार्च को उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में दो समुदायों के बीच होली के दौरान हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी. यह विवाद दो परिवारों के बीच शुरू हुआ और बाद में कई लोगों के बीच झड़प में बदल गया.



Source link

Related posts

‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं’, RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

DS NEWS

पत्नी उषा के धर्मपरिवर्तन पर दिए बयान पर घिरे VP जेडी वेंस, अमेरिकी सांसद बोले- हिंदू विरोधी म

DS NEWS

‘रिटायरमेंट पर 20 ग्राम चांदी के सिक्के…’, भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, सुनकर चौंक जाएंगे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy