DS NEWS | The News Times India | Breaking News
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
India

इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा

Advertisements


तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए राज्य के करोड़ों परिवारों को एक बड़ी सुरक्षा का भरोसा दिया. उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने ‘इंदिरम्मा कुटुंब जीवन बीमा’ योजना की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के 1.15 करोड़ परिवारों को ₹5 लाख का जीवन बीमा प्रदान किया जाएगा.

योजना राज्य में गरीब-मिडिल क्लास समेत सभी वर्गों पर होगी लागू

यह योजना राज्य में गरीब, मध्यमवर्गीय और संपन्न  सभी वर्गों के परिवारों पर समान रूप से लागू होगी. परिवार के मुखिया या किसी सदस्य की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर संबंधित परिवार को ₹5 लाख की बीमा राशि दी जाएगी. इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने प्रारंभिक रूप से ₹4,000 करोड़ आवंटित किए हैं. तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस 2 जून 2026 से इस योजना को आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा.

बजट में कल्याण, आवास और सिंचाई को सबसे अधिक महत्व

₹3.24 लाख करोड़ के इस बजट में कल्याण, आवास और सिंचाई को सबसे अधिक महत्व दिया गया है. छह चुनावी गारंटियों के लिए ₹50,713 करोड़ आवंटित किए गए हैं जिनमें किसान भरोसा के लिए ₹18,000 करोड़, इंदिरम्मा आवास के लिए ₹5,500 करोड़ और महालक्ष्मी योजना के लिए ₹4,305 करोड़ शामिल हैं.

वित्तमंत्री ने बजट पर क्या दी जानकारी? 

वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमने तेलंगाना की जनता के प्रति ईमानदारी से यह बजट तैयार किया है. बजट वे संख्याएं हैं जो जनता के इर्द-गिर्द घूमती हैं. हम किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित होकर आगे बढ़ रहे हैं.’ इसके साथ ही सिंगरेनी कर्मचारियों और सभी राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए ₹1 करोड़ का बीमा कवर भी घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल



Source link

Related posts

हैदराबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम? जांच में जुटी प

DS NEWS

AIMIM के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक अहमद पाशा कादरी का निधन, असदुद्दीन ओवैसी ने जताया शोक

DS NEWS

अमेरिका का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, रिपोर्ट देख जलभुन ज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy