DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘जंग में जीतेगा ईरान, भारत को…’, पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा
India

‘जंग में जीतेगा ईरान, भारत को…’, पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा

Advertisements


मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर भारत पर भी साफ दिख रहा है, जहां तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी बीच Research And Analysis Wing (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने बड़ा बयान दिया है. ANI की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के ईरान के साथ पुराने और मजबूत रिश्ते रहे हैं.

अमरजीत सिंह दुलत ने कहा, ‘हम हमेशा ईरान के साथ रहे हैं और हमारे संबंध काफी पुराने हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष में ईरान की जीत हो सकती है. हालांकि, उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जो कुछ भी अभी हो रहा है, वह चिंताजनक है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते हमलों के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल का खतरा बना हुआ है, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ सकता है.

भारत और ईरान का रिश्ता

भारत की आज़ादी के बाद भारत और ईरान के बीच रिश्ते धीरे-धीरे मजबूत होते गए. दोनों देशों ने औपचारिक कूटनीतिक संबंध बनाए और समय के साथ सहयोग बढ़ाया. 1950 से 1970 के दौर में ईरान का झुकाव अमेरिका की ओर था. इसके बावजूद ईरान ने भारत के साथ अपने संबंध बनाए रखे. इस समय दोनों देशों के बीच संतुलन और समझ देखने को मिली. 1979 में ईरान में इस्लामिक क्रांति हुई, जिसके बाद उसकी विदेश नीति में बड़ा बदलाव आया. इसके बाद भी भारत ने संतुलित नीति अपनाई. भारत ने एक तरफ ईरान के साथ अपने रिश्ते बनाए रखे और दूसरी तरफ पश्चिमी देशों के साथ भी संबंध जारी रखे. आधुनिक समय में भारत और ईरान के रिश्ते कई अहम क्षेत्रों में मजबूत हुए हैं. ऊर्जा के क्षेत्र में ईरान भारत का बड़ा तेल सप्लायर रहा है. भारत अपनी जरूरतों के लिए लंबे समय तक ईरान से तेल लेता रहा है.

चाबहार बंदरगाह दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा

इसके अलावा चाबहार बंदरगाह दोनों देशों के रिश्तों का अहम हिस्सा है. भारत इस बंदरगाह के विकास में मदद कर रहा है. इससे भारत को अफ़ग़ानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधा रास्ता मिलता है, जिसमें पाकिस्तान को बायपास किया जा सकता है. व्यापार और कनेक्टिविटी के लिए International North-South Transport Corridor (INSTC) भी बहुत महत्वपूर्ण है. यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जो भारत, ईरान और रूस को जोड़ता है और व्यापार को आसान बनाता है.





Source link

Related posts

मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा

DS NEWS

पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

DS NEWS

‘हिंदू 3 बच्चे पैदा करें, भारतीय मुसलमान की घर वापसी…’ लखनऊ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy