DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन
India

अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन

Advertisements


गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब  आखिरकार अगले हफ्ते शुरू होने वाला है.  इस एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi को न्योता पहले से जा चुका है. एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली-NCR के लोगों को एक और बड़ा हवाई अड्डा मिल जाएगा जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी.

इस एयरपोर्ट को चरणों में बनाया जा रहा है. पहले चरण में एक रनवे और एक बड़ा टर्मिनल तैयार किया गया है, जहां से उड़ानें शुरू होंगी. शुरुआत में यहां से हर दिन करीब 150 फ्लाइट उड़ान भर सकती हैं. पहले घरेलू उड़ानें शुरू होने की संभावना है और बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू की जाएंगी. पहले चरण में एयरपोर्ट करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को सालाना संभालने की क्षमता रखेगा.

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स

जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में माना जा रहा है. आने वाले समय में इसे और बड़ा किया जाएगा और यहां कई रनवे बनाए जाएंगे. पूरी तरह विकसित होने के बाद यह एयरपोर्ट करोड़ों यात्रियों को संभाल सकेगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि एयरपोर्ट शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इलाके में विकास तेज होगा. नए उद्योग लगेंगे, रोजगार के मौके बढ़ेंगे और पर्यटन को भी फायदा मिलेगा. इससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

इस एयरपोर्ट में 5 रनवे होंगे, 10 हजार से ज्यादा एकड़ में होगा फैला

पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने पर जेवर एयरपोर्ट पर 5 रनवे होंगे और यह करीब 11,750 एकड़ में फैला होगा. इस एयरपोर्ट की अंतिम यात्री क्षमता 30 करोड़ सालाना तक पहुंचेगी जो इसे दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों की कतार में खड़ा कर सकती है. यह दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में उभरेगा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए नया विकल्प देगा. लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, व्यापार और उद्योग को रफ्तार मिलेगी, बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके बनेंगे और उत्तर प्रदेश की पहचान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर और मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर विनेश फोगाट बोलीं, ‘कुछ अपने भी जयचंद…’



Source link

Related posts

‘दीदी मैं आपको याद दिला दूं असम में हम…’, ममता बनर्जी पर क्यों फायर हुए हिमंत बिस्वा सरमा?

DS NEWS

‘आत्मनिर्भर भारत का रास्ता वोकल फॉर लोकल से होगा तय’, देहरादून में बोले पीएम मोदी

DS NEWS

‘ढाका की सड़कों पर…,’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को लेकर क्या बोले इमरान प्रतापगढ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy