DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया
India

बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया

Advertisements


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने सोशल मीडिया रील बनाने के लिए ह्यूमन पार्सल स्टंट कर दिया, जिससे कूरियर ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक महिला, उसका पति, सास और देवर शामिल थे, जबकि महिला के पिता को ही पार्सल के अंदर बंद किया गया था.

परिवार का दावा था कि रमजान और उगादी के दौरान बढ़ती भीड़ और बस टिकटों की कमी को दिखाने के लिए उन्होंने यह स्टंट प्लान किया था. उनका कहना था कि जब टिकट नहीं मिलते तो इंसान को कूरियर ही करना पड़ेगा. इसी सोच के साथ उन्होंने यह रील बनाने की कोशिश की. इस बात को सुनकर कूरियर ऑफिस में मौजूद लोग दंग रह गए

कूरियर ऑफिस में मचा हड़कंप

बेंगलुरु के व्यालिकावल थाना क्षेत्र के एक कूरियर ऑफिस में जब ये लोग बड़ा पैकेट लेकर पहुंचे और स्टाफ ने अंदर क्या है पूछा तो पैकेट खोलकर दिखाया गया, जिसमें महिला के पिता बंद थे. यह देखकर कर्मचारी पूरी तरह हैरान और घबरा गए. सूत्रों के मुताबिक, अंदर बंद व्यक्ति की हालत ठीक नहीं थी, वह सांस लेने के लिए जूझ रहा था. तुरंत कूरियर स्टाफ ने हस्तक्षेप किया और उसे बाहर निकालकर राहत दी. हैरानी की बात यह रही कि परिवार ने इसके बावजूद स्टाफ से बहस की और पार्सल स्वीकार करने की जिद करने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद गया, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बोरी में भरकर आदमी को ऑफिस के अंदर ले जाया जा रहा है.

कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी

आखिरकार कूरियर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. सभी लोगों को थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और अपनी गलती स्वीकार की. पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर परिवार को छोड़ दिया और भविष्य में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत दोबारा न करने की हिदायत दी है.



Source link

Related posts

ISRO ने बाहुबली रॉकेट से स्पेस में भेजी नेवी की सैटेलाइट… भारत की ये आंख रखेगी हर दुश्मन पर न

DS NEWS

बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

DS NEWS

अरब सागर में बढ़ेगी भारत की ताकत, इस द्वीप के अधिग्रहण की तैयारी में सरकार,जानें किसलिए होगा इस

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy