DS NEWS | The News Times India | Breaking News
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर… बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
India

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर… बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

Advertisements


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (16 मार्च 2026) को 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट कोलकाता के भवानीपुर से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. शुभेंदु अपनी मौजूदा सीट नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में बीजेपी की ओर से की गई घोषणा से संकेत मिलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्य विपक्षी पार्टी ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी के इर्द-गिर्द चुनावी विमर्श को गढ़ने का प्रयास करेगी.

41 मौजूदा विधायकों पर बीजेपी ने जताया भरोसा

बीजेपी चुनाव से पहले अपने मौजूदा विधायकों को काफी हद तक बरकरार रख रही है और अपनी सामाजिक पहुंच को व्यापक बनाने के लिए विभिन्न व्यावसायिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को शामिल कर रही है. पार्टी की ओर से 41 मौजूदा विधायकों और तीन पूर्व विधायकों को टिकट दिये जाने से संकेत मिलता है कि वह बड़े पैमाने पर फेरबदल करने के बजाय मौजूदा राजनीतिक नेटवर्क पर भरोसा कर रही है. इनमें आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, साल्टोरा से चंदना बाउरी और डबग्राम-फुलबाड़ी से शिखा चटर्जी शामिल हैं.

ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी

नंदीग्राम का इस मायने में राजनीतिक महत्व है कि 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का यह केंद्र था. इसी आंदोलन ने सीएम ममता बनर्जी के सत्ता में आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन 2021 में यह सबसे नाटकीय चुनावी लड़ाइयों का भी तब गवाह बना जब शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता को लगभग 1,900 वोटों से हरा दिया. भवानीपुर को ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता है. वह 2021 में इस सीट से 58000 से अधिक वोटों के अंतर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा लौटी थीं.

महिलाओं और युवाओं पर BJP ने भरोसा जताया

बीजेपी ने 11 महिलाओं को भी टिकट दिया है और युवाओं पर भरोसा जताते हुए 36 सीट पर 40 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इसी तरह 72 उम्मीदवारों की उम्र 41 से 55 साल के बीच है जबकि 32 उम्मीदवार 56 से 70 साल के हैं. चार उम्मीदवार 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं. पार्टी के 144 उम्मीदवारों में 57 शिक्षण, कानून, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और सशस्त्र बलों जैसे क्षेत्रों से हैं. पार्टी ने सबसे अधिक 23 शिक्षकों को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावा पार्टी ने 8 सामाजिक कार्यकर्ता, 6 वकील, 5 डॉक्टर, 3 पत्रकार, 3 आध्यात्मिक नेता, 3 रिटायर सैनिक, 1 सामाजिक आंदोलनों से जुड़े व्यक्ति, 1 क्रिकेटर, 1 सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, 1 लोक गायक को उम्मीदवार बनाया है. वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिवार से संबंधित सौमित्र चट्टोपाध्याय को नैहाटी से बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है.



Source link

Related posts

अनिल अंबानी केस में Yes Bank के पूर्व सीईओ राणा कपूर से पूछताछ, ED बोली- दोनों में लेन-देन की स

DS NEWS

पश्चिम बंगाल में SIR की तारीख बढ़ने से CM ममता को क्या फायदा? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दिया

DS NEWS

‘2 दिन तक बारिश’, उत्तर प्रदेश-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब और दिल्ली तक, जानें कैसा रहेगा मौसम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy