DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्य
India

‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्य

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से सोमवार (16 मार्च, 2026) को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2026 की घोषणा की गई है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया को उनकी लिखित संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है.

प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने के बाद लेखिका ममता कालिया ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस बात से मुझे बड़ी खुशी हुई है कि संस्मरण विधा को इस बार साहित्य अकादमी के पुरस्कार सूची में स्थान मिला है. उन्होंने कहा कि मैंने इस किताब को बड़ी ही शिद्दत के साथ लिखा था और जब मैंने इस लिखा था तब इसे लिखते हुए मैंने बहुत मजा किया था, क्योंकि मैं अपने प्रिय शहर की गलियों में घूम रही थी, सड़कों पर घूम रही थी और इलाहाबाद को मैंने अपने लिए जिंदा कर लिया था.

30 सालों तक शहर में रहने के बाद वो अपना बन जाता हैः ममता

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में लेखिका ममता कालिया ने कहा, ‘मुझे इस किताब को लिखते हुए वहां का जीवन, वहां के दोस्त, वहां की दोस्ती, शरारतें सभी याद आईं. यहां तक कि मुझे वहां की धूल भरी सड़कें भी अच्छी लगीं और मैंने इस किताब को उसी तरह से लिखा कि जब आप किसी शहर में 30 सालों तक रह लेतें हैं, तो वह शहर आपका अपना बन जाता है.’

उन्होंने कहा, ‘जीते जी इलाहाबाद किताब में इलाहाबाद की गलियां हैं, सड़कें हैं, जीवन है और वहां का खलबलाता हुआ सारा माहौल है, जिसमें लेखक रहते हैं, सांस लेते हैं, बनते हैं और कई बार वहां दम भी तोड़ देते हैं.’

इलाहाबाद का नाम बदलने पर क्या बोलीं ममता कालिया?

इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज होने पर लेखिका ममता कालिया ने कहा, ‘इलाहाबाद अपने आप में एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शहर रहा है और इस शहर ने लोगों पर बहुत असर डाला है. आप वहां प्रकृति की मनोरम छटा, वहां के पुनप्पा रोड पर जिस तरह से पतझड़ आता है और जिस तरह सूखे पत्ते चरमराते हैं, वो आवाज आप कहीं और नहीं सुन सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘कंपनी बाग में जिस तरह वहां बच्चे पेड़ों से आम और अमरूद तोड़ते हैं, वो नजारा कहीं नहीं मिल सकता है. इलाहाबाद खुद में ही एक पूरा का पूरा माहौल है. वहां एक तरफ हाई कोर्ट है, जहां के बड़े से बड़े जज भी साहित्य में रूचि रखते हैं.’

यह भी पढ़ेंः ‘महिला विरोधी कदम’, बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी





Source link

Related posts

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

DS NEWS

टैरिफ वाली टेंशन के बीच अमेरिका के दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार के मुद्दे पर करेंगे बातची

DS NEWS

भारत ने ‘प्रोजेक्ट-75’ के तहत इस देश के साथ की 70 हजार करोड़ की डील, समंदर में बढ़ेगी ताकत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy