DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हैदराबाद के फलकनुमा में आगजनी, मैट्रेस दुकान से भड़की आग ने कई शॉप को चपेट में लिया
India

हैदराबाद के फलकनुमा में आगजनी, मैट्रेस दुकान से भड़की आग ने कई शॉप को चपेट में लिया

Advertisements


हैदराबाद के फलकनुमा इलाके में सोमवार को एक के बाद एक दो अग्निकांडों ने इस घनी आबादी वाले पुराने इलाके को हिलाकर रख दिया. पहली घटना फारूक नगर बस स्टैंड पर हुई, जहां अचानक आग भड़क उठी. स्थानीय लोगों ने तत्काल GHMC और दमकल विभाग को सूचित किया और खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व GHMC कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.

आग की चपेट में आईं इलाके की कई दुकानें

दूसरी और ज्यादा गंभीर घटना फलकनुमा पैलेस के निकट हुई. फलकनुमा पुलिस इंस्पेक्टर ई. जांगैया ने ABP न्यूज को बताया कि एक मैट्रेस मैन्युफैक्चरिंग की दुकान से अचानक आग भड़की और देखते-देखते उसने 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया और चार फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंच गए. इंस्पेक्टर जांगैया ने बताया कि चूंकि ये दुकानें सड़क से सटी हुई हैं, इसलिए उस रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और प्रयास जारी हैं.

इस घटना में सबसे बड़ी चिंता यह रही कि जलती हुई दुकानों के ठीक पीछे एक गैस गोदाम मौजूद है. इस बात की भनक लगते ही इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. अगर आग गैस गोदाम तक पहुँचती तो तबाही का दायरा कई गुना बढ़ सकता था.

दमकल के जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ आग को उस दिशा में फैलने से रोकने की कोशिश की. फलकनुमा की तंग गलियां, पुरानी इमारतें और सड़क किनारे सटी दुकानें हमेशा से अग्निकांड के लिहाज से संवेदनशील रही हैं. एक ही दिन में दो बड़ी आग की घटनाओं ने इस इलाके की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नुकसान का पूरा आकलन और आग लगने के कारण की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें: Early Signs Of Heart Disease: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा आर्टरीज के सख्त होने का खतरा, ये लक्षण न करें नजरअंदाज



Source link

Related posts

कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में कार ने मारी बाइक को टक्कर, जिंदा जला फूड डिलीवरी बॉय

DS NEWS

कांग्रेस दफ्तर पर हमला, इंदिरा गांधी की प्रतिमा भी टूटी… केरल में निकाय चुनाव के नतीजों के ब

DS NEWS

भारत ने निकाली पाकिस्तान के ‘दोस्त’ की हेकड़ी, किया ऐसा काम, SCO का सदस्य नहीं बन पाया ये देश

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy