DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग
India

जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग

Advertisements


अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई देशों के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार नहीं कर पाए, लेकिन दो भारतीय जहाजों को आने का रास्ता दे दिया गया था. इनमें से एक शिवालिक शिप सोमवार (16 मार्च) को एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंचा. गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचे शिवालिक शिप से अब एलपीजी गैस की अनलोडिंग की जाएगी. अहम बात यह भी है कि देश में गैस की वजह से दिक्कत शुरू हो गई है.

शिवालिक सोमवार को करीब शाम 5 बजे मुंद्रा पोर्ट पहुंचा. इस एलपीजी कैरियर पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन गैस लदी है, जो कि 32.4 लाख घरेलू सिलेंडरों के बराबर है. यह जहाज भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अटका था, लेकिन 14 मार्च को वहां से आने का रास्ता मिल गया. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इसका भारत आना बहुत बड़ी राहत की बात है.

जल्द ही भारत पहुंचेगा नंदा देवी जहाज

शिवालिक के बाद अब जल्द ही नंदा देवी जहाज के भारत पहुंचने की उम्मीद है. इस पर 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी है. भारत समेत दुनिया के कई देशों के जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं. हालांकि ईरान ने कहा है कि भारत उसका दोस्त है और वह उसका साथ देगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में कहा कि होर्मुज ईरान के दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है.

बता दें कि भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने शनिवार को कहा था कि ईरान ने होर्मुज से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई है. इसमें कई देशों के जहाज शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी





Source link

Related posts

‘उद्योगों को बिहार में आने से रोका गया’, चिराग पासवान ने बताया NDA और महागठबंधन के बीच फर्क

DS NEWS

इस राज्य में बड़ा फेरबदल! आठ मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा; मच गया सियासी बवाल

DS NEWS

बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने कांग्रेस-RJD पर कसा तंज, कहा – ‘ये नहीं चाहते थे…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy