DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कांशीराम के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की भारत रत्न की मांग, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा ले
India

कांशीराम के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की भारत रत्न की मांग, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा ले

Advertisements


लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कांशीराम को भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाला नेता बताया है. इसके अलावा कहा है कि उन्होंने बहुजन समाज और गरीब वर्गों में राजनीतिक चेतना को जागृत किया. उनकी कोशिशों से भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है. 

अनुरोध करता हूं, कांशीराम जी को भारत रत्न दिया जाए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज हम कांशीराम जी की जयंती मना रहे हैं. उनके जीवन और योगदान को याद कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. 

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम जी ने बताया था कि उनका वोट, उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व है. यह देश सभी का समान रूप से है. कांशीराम जी की कोशिशों से कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने का माध्यम मानना शुरू किया. 

कई सालों से कांशीराम जी भारत रत्न देने की मांग उठती रही है: राहुल गांधी

साथ ही राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि हमारा संविधान हर भारतीय को समानता, गरिमा और भागीदारी का वादा करता है. कांशीराम जी ने अपना जीवन समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के लिए समर्पित किया. कई सालों से बुद्धिजीवी, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाते रहे हैं. उनकी यह मांग लगातार और गहरी भावना के साथ उठती रही है. 

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में वह लखनऊ के एक कार्यक्रम में सामिल हुआ. जहां नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को जोरदार तरीके से दोरहाया. यह व्यापक जनभावना को दर्शाता है. उन्हें भारत रत्न देना हमारे राष्ट्र के प्रति उनके महान योगदान को मान्यता देगा. 

यह भी पढ़ें: ‘कुंभ से मेट्रो तक…हमने पहले किया’, मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां





Source link

Related posts

मानसून सत्र होगा हंगामेदार, सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार, विपक्ष इन मुद्दों से करेगा व

DS NEWS

शशि थरूर की अध्यक्षता में हुई विदेश मामलों की समिति की बैठक, अमेरिकी टैरिफ रहा चर्चा का मुद्दा

DS NEWS

राजस्थान में भू-माफिया के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, जमीन धोखाधड़ी मामले में कई ठिकानों पर छापा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy