DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
India

‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मूसी इनवाइट्स कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मूसी नदी पुनरुज्जीवन परियोजना का पुरजोर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर और कुछ अधूरी जानकारी के आधार पर अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे जनता में भ्रम और चिंता पैदा हो रही है. रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री के रूप में मंच के जरिए सच्चाई लोगों के सामने रखी.

मूसी नदी पुनरुज्जीवन परियोजना को लेकर याद दिलाया इतिहास

रेवंत रेड्डी ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि 1908 की भयंकर बाढ़ के बाद निजाम ने इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की सलाह पर हिमायत सागर और उस्मान सागर जलाशयों का निर्माण करवाया था. इन जलाशयों ने 100 सालों तक हैदराबाद को बाढ़ से बचाया और शहर की पानी की जरूरतें पूरी की. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी गौरवशाली विरासत वाले इस शहर को क्या हम यूं ही उपेक्षित छोड़ देंगे? आज मूसी नदी प्रदूषण के कारण जहरीली हो चुकी है और नलगोंडा जिले के लोग इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं.

CM ने परियोजना का विरोध कर रहे लोगों से किया सवाल?

मुख्यमंत्री ने परियोजना का विरोध कर रहे लोगों से सीधे सवाल किया कि जो लोग इस विकास को रोकना चाहते हैं, क्या वे खुद मूसी के किनारे तीन महीने रह सकते हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना किसी की संपत्ति छीनने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए है. इससे गरीबों को बुनियादी सुविधाएं, ब्लू कॉलर रोजगार, पर्यटन विकास और नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा. विस्थापित होने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार स्कूलों और अन्य सुविधाओं सहित घर बनाने की योजना पर काम कर रही है.

मुख्यमंत्री की विपक्ष से अपील

रेवंत रेड्डी ने भावुक होते हुए कहा कि मूसी और ईसा नदियों के संगम पर महात्मा गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई थीं. ऐसे ऐतिहासिक बापू घाट को क्या हम यूं ही बर्बाद होने देंगे? उन्होंने विपक्ष से विनम्र अपील की कि यदि कोई गलती हो तो सुझाव दें, लेकिन विकास को बाधित न करें. मूसी पुनरुज्जीवन से हैदराबाद न केवल एक सुंदर शहर बनेगा, बल्कि पूरे राज्य की विकास इंजन भी बनेगा.

यह भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार



Source link

Related posts

बांग्लादेश-PAK की दोस्ती पर सेना अलर्ट! नौसेना की तैयारी तेज, फरवरी में क्या होने वाने वाला है?

DS NEWS

‘वोटर लिस्ट में नागरिकों को शामिल करना और निकालना EC का अधिकार’, बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने

DS NEWS

केंद्र सरकार ने करवाई गांवों के विकास में AI की एंट्री, PMAY-G में AI लगाएगा फर्जीवाड़े पर लगाम

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy