DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘राष्ट्रपति आपको तुरंत बुला रहे..’ लाइव इंटरव्यू के बीच में आया ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को बुलावा
India

‘राष्ट्रपति आपको तुरंत बुला रहे..’ लाइव इंटरव्यू के बीच में आया ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को बुलावा

Advertisements


ईरान में तनाव के बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को गुरुवार को अपना लाइव इंटरव्यू रोकना पड़ा. उन्हें अचानक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिचुएशन रूम में बुलाया. वह व्हाइट हाउस में स्काई न्यूज के विल्फ्रेड फ्रॉस्ट से चर्चा कर रहे थे, तभी उनके एक सहयोगी आए और कहा कि राष्ट्रपति आपको तुरंत बुला रहे हैं. 

बेसेंट अपना माइक्रोफोन हटाते हैं. इस दौरान वह कहते हैं कि वह कुछ देर के लिए जा रहे हैं. यह घटना सुबह 10.22 के आसपास की बताई जा रही है. पत्रकार को इस दौरान 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद बेसेंट इंटरव्यू के लिए वापस लौटे. जब वह वापस लौटे तो काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे. उनकी आवाज में कंपकंपी साफ झलक रही थी. 

पत्रकार ने पूछा ट्रंप कैसे हैं? बेसेंट ने दिया ये जवाब? 
इस दौरान स्काई न्यूज के पत्रकार ने पूछा कि ट्रंप कैसे हैं, क्या राष्ट्रपति प्रेशर में हैं, तो बेसेंट ने कहा कि राष्ट्रपति का मनोबल काफी ऊंचा है. ईरान मिशन तय समय से काफी आगे चल रहा है. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप और पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ की तारीफ भी की. साथ ही कहा कि उनका बेटा सेना में शामिल होने का विचार कर रहा है. मैं अपने बच्चों की जान उनके हाथों में सौंपता हूं. 

खुद को समलैंगिक बताते हैं बेसेंट 
इस दौरान बेसेंट की आवाज कांप रही थी. वह ईरान की स्थिति पर पर क्लियर जवाब से बचते हुए भी नजर आए. बेसेंट अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के प्रमुख हैं और अपने आप को समलैंगिक बताते हैं.वह अपने पति जॉन फ्रीमैन केसाथ दो बच्चों – कोल और कैरोलिन की परवरिश करते हैं. इनका जन्म सरोगेसी से हुए है. 

ट्रंप का दावा- ईरान हार मानने वाला था
इधर Axios रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने जी-7 कॉल के दौरान दावा किया है कि  ईरान हार मानने वाला था. उस कैंसर से छुटकारा पा लिया है, जो हम सभी के लिए खतरा बना हुआ था. इस दौरान ट्रंप एपिक फ्यूरी ऑपरेशन की जमकर तारीफ करते नजर आए. 



Source link

Related posts

भारत खरीदेगा 97 LCA तेजस फाइटर जेट, 62 हजार करोड़ की डील की मिली मंजूरी; IAF की ताकत देख थर-थर

DS NEWS

24 घंटे में LPG आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद और… गिग वर्कर्स यूनियन ने सरकार से मांगी राहत

DS NEWS

कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग पर सुनवाई, केंद्र सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगा जवाब

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy