DS NEWS | The News Times India | Breaking News
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी
India

हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी

Advertisements


सभी सरकारी इमारतों, फ्लाइओवर, सड़कों और बिजली के तारों की निगरानी और मरम्मत की मांग सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट पूरे देश का प्रशासन नही संभाल सकता. बेहतर होगा कि आप हर राज्य के लिए वहां के हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करे.’

जनश्रुति नाम की संस्था की याचिका में सभी सार्वजनिक इमारतों और सड़कों के थर्ड पार्टी ऑडिट समेत कई मांगें की थीं. याचिकाकर्ता ने सड़क पर गड्ढों के चलते होने वाली दुर्घटना और बिजली का करंट लगने से होने वाली मौतों जैसी समस्याओं का उल्लेख किया था. याचिका में यह मांग भी की गई थी कि लोगों को शिकायत की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए.

मामले को सुनते हुए चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की ने बेंच ने कहा, ‘याचिका में बहुत व्यापक मांगें रखी गई हैं. यह एक शॉपिंग मॉल की तरह है, जिसमें सब कुछ उपलब्ध है. याचिकाकर्ता चाहता है कि हम केंद्र सरकार से राज्यों को हर इमारत और सड़क की मरम्मत का निर्देश देने के लिए कहें. अगर ऐसा हुआ तो राज्य तुरंत केंद्र से फंड मांगने लगेंगे.’

याचिका में असुरक्षित इमारतों, पुलों, सड़कों और बिजली के झटके से होने वाली मौतों को रोकने के लिए एक मानक प्रक्रिया (SOP) बनाने की मांग भी की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर राज्य की वित्तीय और प्रशासनिक स्थितिया् अलग होती हैं. पूरे देश के लिए एक समान निर्देश नहीं हो सकते. राज्य की परिस्थितियों को वहां के हाई कोर्ट बेहतर समझते हैं. याचिकाकर्ता चाहे तो अलग-अलग हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकता है.

 

यह भी पढ़ें:-
Hyderabad Ramadan: जंग की आग से जला रमजान का चूल्हा! हैदराबाद के बाजारों में पसरा सन्नाटा, सेहरी बिना लौट रहे रोजेदार

‘गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..’, पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन



Source link

Related posts

प्रियंका गांधी पर इजरायली राजदूत के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- ‘लोकतंत्र की गरिमा का अपमान’

DS NEWS

ट्रंप ने सैलरी से भी ज्यादा कर दी एच-1बी वीजा की फीस, जानें ये फैसला क्यों है भारतीयों के लिए ब

DS NEWS

ट्रंप के टैरिफ पर लाल किले से प्रधानमंत्री का सीधा जवाब- ‘मोदी दीवार की तरह खड़ा है’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy