DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब…’ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत
India

‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब…’ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत

Advertisements


देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर संसद में गुरुवार को विपक्ष ने सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया, जबकि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

एलपीजी किल्लत पर चर्चा की मांग
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में एलपीजी की कमी को लेकर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया. विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

सरकार बोली – जवाब देने को तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती. जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी.

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ जैसे नारे लगाए और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने कहा, “आम तौर पर प्रक्रिया होती है कि आप बात करने के लिए कह सकते हैं. इसलिए मैंने देश में LPG गैस और तेल की स्थिति के बारे में बयान देने की इजाजत मांगी…. लेकिन एक नई प्रक्रिया शुरू हुई है कि पहले मंत्री तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा, फिर मंत्री जवाब देंगे… असल में मुख्य बात यह है कि गैस, सारा फ्यूल एक समस्या बनने वाला है क्योंकि असल में हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज किया गया है. गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है…अब हमें तैयारी करनी होगी. हमारे पास अभी भी थोड़ा समय बचा है.”

उन्होंने आगे कहा,”सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, नहीं तो करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा…हम एक अस्थिर समय में जा रहे हैं. इस दौरान आपको अपनी सोच बदलनी होगी. मैं सरकार को यह सुझाव दे रहा हूं कि अब उन्हें गहराई से सोचना शुरू करना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमारे लोगों को भारी नुकसान न हो. मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा हूं. मुझे दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है…समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं…”

ऊर्जा सुरक्षा पर भी जताई चिंता
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है. उनके अनुसार गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी तैयारी करने के लिए थोड़ा समय है, इसलिए प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.



Source link

Related posts

‘साबित हुआ, ये इस्लामाबाद राष्ट्रीय कांग्रेस है’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं शामिल हुए राह

DS NEWS

22 लाख लेकर GST केस में रिश्वत देने पहुंचे थे आरोपी, CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

DS NEWS

यासीन मलिक को क्यों मरवाना चाहता था पाकिस्तान? हाफिज सईद ने आतंकी हिलाल डार को दे दिया टास्क

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy