DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें
India

ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें

Advertisements


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने संकट के बीच भारत सरकार पर्शियन गल्फ में फंसे जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना को तैनात करने पर विचार कर रही है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस मामले में अगले दो दिनों के भीतर फैसला लिया जा सकता है. अगर यह निर्णय लिया जाता है तो भारतीय नौसेना के जहाज पर्शियन गल्फ में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एस्कॉर्ट कर सकते हैं.

शिपिंग उद्योग के सूत्रों के मुताबिक पर्शियन गल्फ में फंसे तेल टैंकरों और गैस ले जाने वाले जहाजों में करीब 10 प्रतिशत जहाज भारत से जुड़े हैं. इन जहाजों में शिपिंग कॉर्पेशन ऑफ इंडिया भी शामिल है, जो दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक है. लॉयड लिस्ट इंटेलिजेंस के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के ऐसे जहाज फंसे हुए हैं जिनकी कुल माल ढोने की क्षमता 8 लाख टन से ज्यादा है. यह मात्रा लगभग 60 लाख बैरल तेल के बराबर मानी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय मैरिटाइम संगठन के अनुमान के अनुसार इस समय पर्शियन गल्फ में फंसे जहाजों पर करीब 20,000 नाविक मौजूद हैं. भारत दुनिया में नाविकों की बड़ी आपूर्ति करने वाला देश है, इसलिए इनमें हजारों भारतीय नाविक भी शामिल होने की संभावना है.

क्या है ऑपरेशन संकल्प?

भारतीय नौसेना पहले भी व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए कई बड़े अभियान चला चुकी है. इनमें ऑपरेशन संकल्प प्रमुख है, जिसे गल्फ क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था. इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना ने कई जहाजों को हूती विद्रोही के हमलों और सोमाली डाकू से बचाने का काम किया था. इस बीच ईरान की ओर से एक बयान भी आया है जिससे स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि जब तक पड़ोसी देश पहले हमला नहीं करते, तब तक ईरान उन पर हमला नहीं करेगा. सरकार के एक अन्य अधिकारी के अनुसार इस बयान से होरमुज जलडमरूमध्य के एक ओर फंसे जहाजों को आगे बढ़ने का भरोसा मिल सकता है और इससे तेल की सप्लाई पर पड़े दबाव में भी कमी आ सकती है.

भारत ने कर लिया तेल का इंतजाम

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत ने फिलहाल तेल की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली है. अब भारत के करीब 70 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति ऐसे रास्तों से की जा रही है जिन्हें होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए सरकार का कहना है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है. इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने कहा कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों को नहीं रोक रहा है. उनका कहना था कि अगर कोई खतरा है तो भारत को अमेरिका से पूछना चाहिए कि वह हिंद महासागर में ईरानी जहाजों को क्यों निशाना बना रहा है.

भारत के बंदरगाहों के लिए नई मानक कार्यप्रणाली

केंद्रीय बंदरगाह एवं जलमार्ग मंत्रालय ने भारत के बंदरगाहों के लिए नई मानक कार्यप्रणाली जारी की है ताकि पश्चिम एशिया संकट के कारण शिपिंग में आने वाली बाधाओं से निपटा जा सके. इन नियमों के तहत भारतीय बंदरगाहों को अनुमति दी गई है कि वे पश्चिम एशिया जाने वाले माल को अस्थायी रूप से अपने यहां ट्रांसशिपमेंट कार्गो के रूप में स्टोर कर सकें. इन निर्देशों के अनुसार बंदरगाहों पर विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जो इस स्थिति को संभालेंगे. जिन जहाजों को पश्चिम एशिया के बंदरगाहों तक नहीं जाना है, उन्हें भारतीय बंदरगाहों पर अस्थायी रूप से रुकने और माल उतारने की अनुमति दी जाएगी. साथ ही खराब होने वाले सामान को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है. सरकार का मानना है कि इन कदमों से शिपिंग कंपनियों को राहत मिलेगी और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक समुद्री व्यापार पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद मिलेगी.



Source link

Related posts

62 साल की सेवा के बाद मिग-21 फाइनल लैंडिंग को तैयार, ‘उड़ते ताबूत’ की जगह लेगा घातक तेजस Mark-1

DS NEWS

‘हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप से क्या मिला?’, US ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाई तो ओवैसी ने उठाए सवाल

DS NEWS

95% कनेक्टिविटी बहाल, किराया सीमा और रिफंड… कब तक इस संकट से उबरेगी इंडिगो? बड़ी बातें

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy