DS NEWS | The News Times India | Breaking News
तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी
India

तेलंगाना को मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को दी गई जिम्मेदारी

Advertisements


तेलंगाना में राज्यपाल पद को लेकर अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. वहीं वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. इस फैसले के बाद तेलंगाना की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

नए फैसले के अनुसार शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना के चौथे राज्यपाल होंगे. उनसे पहले इस पद पर ई. एस. एल. नरसिम्हन, तमिलिसाई सौंदरराजन और जिष्णु देव वर्मा अपनी सेवाएं दे चुके हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक अनुभव और राजनीतिक संतुलन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कौन हैं शिव प्रताप शुक्ल 
बता दें कि शिव प्रताप शुक्ल इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य कर रहे थे. वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. संसद और संगठन दोनों स्तरों पर उनका अनुभव काफी व्यापक माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दूसरी ओर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों का हिस्सा रहे.

मोदी सरकार का रणनीतिक फैसला
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यपालों की यह अदला-बदली केंद्र सरकार की व्यापक प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा हो सकती है. दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्यों में से एक तेलंगाना में आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना हैं. ऐसे में अनुभवी और वरिष्ठ नेतृत्व को राज्यपाल के रूप में नियुक्त करना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है.

इस नियुक्ति के बाद तेलंगाना के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि शिव प्रताप शुक्ल कब औपचारिक रूप से राज्यपाल पद की शपथ लेते हैं और आने वाले समय में राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर उनका क्या प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें

Iranian Frigate IRIS Dena: जिस ईरानी फ्रिगेट को अमेरिका ने डुबोया, उसकी मदद के लिए आगे आया भारत, तुरंत भेजा जहाज, नेवी ने क्या बताया?



Source link

Related posts

MP में शादी सहायता योजना में बड़ा घोटाला, ED ने 7 ठिकानों पर मारे छापे, 7 लाख रुपये की संपत्ति

DS NEWS

‘उकसावे वाली कार्रवाई का कड़ा जवाब…’, चीन ने अरुणाचल पर किया दावा तो उद्धव गुट का आया रिएक्शन

DS NEWS

ट्रंप के टैरिफ का दिखने लगा असर! 4 महीने में 37 परसेंट गिरा भारत का एक्सपोर्ट, यहां हो रहा सबसे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy