DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कोच नहीं, पत्नी की सलाह से लौटे फॉर्म में! सूर्या ने तोड़ा 14 महीने का सूखा, T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी खुशखबरी
Sports

कोच नहीं, पत्नी की सलाह से लौटे फॉर्म में! सूर्या ने तोड़ा 14 महीने का सूखा, T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी खुशखबरी

Advertisements


IND vs NZ: रायपुर के मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का पुराना अंदाज लौट आया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कीवि …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 05:05:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 05:05:53 PM (IST)

सूर्या ने तोड़ा 14 महीने का सूखा।

HighLights

  1. रायपुर में गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला
  2. नाबाद 82 रनों की पारी से न्यूजीलैंड पस्त
  3. पत्नी की टाइम लो वाली सलाह आई काम

स्पोर्ट्स डेस्क। रायपुर के मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का पुराना अंदाज लौट आया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कीवियों को पस्त करने वाले सूर्या ने अपनी फॉर्म में वापसी का श्रेय किसी दिग्गज कोच को नहीं, बल्कि अपनी पत्नी देविशा की एक अनमोल सलाह को दिया है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सही समय पर लय हासिल कर ली है। रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्या ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 37 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसकी बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

कोच से शादी की है- सूर्या ने खोला राज

मैच के बाद बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में सूर्यकुमार ने अपनी फॉर्म का राज साझा किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “कभी-कभी जब आप घर जाते हैं, तो एक कोच वहां पहले से मौजूद होता है। मैंने उसी कोच (पत्नी देविशा) से शादी की है। उन्होंने मुझसे बार-बार कहा कि क्रीज पर जाकर जल्दबाजी न करें और चीजों को थोड़ा धीमा करें। वह मेरे दिमाग को बहुत करीब से समझती हैं।” सूर्या ने बताया कि देविशा की सलाह मानते हुए उन्होंने शुरुआती गेंदों पर समय लेना शुरू किया, जिसका परिणाम मैदान पर शानदार बल्लेबाजी के रूप में दिखा।

सोशल मीडिया से दूरी और 23 पारियों का सूखा खत्म

भारतीय टीम के लिए सूर्या की यह पारी किसी संजीवनी से कम नहीं है। पिछले 14 महीनों और 23 पारियों से उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था, जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ था।

अपनी मानसिक स्थिति पर बात करते हुए सूर्या ने कहा

फॉर्म हासिल करने के लिए सूर्या ने खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह अलग कर लिया था। तीन सप्ताह के कड़े अभ्यास और दो-तीन दिनों के पूर्ण विश्राम ने उन्हें सही माइंडसेट में आने में मदद की। सूर्या ने स्वीकार किया कि नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद मैच में रन बनाना ही असली आत्मविश्वास देता है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! एक ही टी20 सीरीज में दो गेंदबाजों ने ली हैट्रिक

टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभ संकेत

विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज का फॉर्म में लौटना आगामी वर्ल्ड कप के लिहाज से भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है। सूर्या की विस्फोटक बल्लेबाजी मध्यक्रम को वह मजबूती प्रदान करती है, जिससे किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुमकिन हो जाता है। रायपुर की इस पारी ने यह साबित कर दिया है कि ‘स्काई’ एक बार फिर ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।



Source link

Related posts

Jasprit Bumrah Test Retirement: क्या इंग्लैंड सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे जसप्रीत बुमराह, जानिए मो. कैफ ने क्या कुछ कहा

DS NEWS

IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: आज भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में देखें?

DS NEWS

BCCI ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच पुणे में कराने का लिया फैसला, इंदौर में होटलों की कमी बनी बड़ी वजह

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy