DS NEWS | The News Times India | Breaking News
डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग…दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया
India

डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग…दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया

Advertisements


तेलंगाना के बाचुपल्ली इलाके में स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक गंभीर मामला सामने आया है. थर्ड ईयर की एक छात्रा के साथ कथित रूप से लंबे समय तक ड्रग्स देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है. परिवार की शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्र आशीष ने कथित तौर पर डार्क वेब के जरीए नशीले पदार्थ मंगाकर पीड़िता को चॉकलेट और टैबलेट के जरिए बेहोश किया और उसके साथ शोषण किया. इस मामले में उसके दोस्त प्रवीण के शामिल होने का भी आरोप है.

मामला तब उजागर हुआ जब मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की मां के अनुसार, आशीष पिछले एक वर्ष से उनकी बेटी के संपर्क में था. आरोप है कि उसने डार्क वेब की एक साइट के माध्यम से ड्रग्स मंगाए और उन्हें चॉकलेट व टैबलेट में मिलाकर छात्रा को दिया. शिकायत में कहा गया है कि छात्रा को कॉलेज परिसर के कमरों और आसपास के होटलों में ले जाया गया. नशे का हालत का फायदा उठाकर शोषण किया गया. बाद में आरोपी ने अपने दोस्त प्रवीण को भी कथित तौर पर इस अपराध में शामिल किया. विरोध करने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई. परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण छात्रा अवसाद में चली गई.

आत्महत्या के प्रयास के बाद सामने आया मामला

परिवार के अनुसार, शनिवार (28 फरवरी 2026) को छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया. इसके बाद जब परिजनों ने उससे बातचीत की तो पूरी घटना सामने आई. मां ने पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद बाचुपल्ली पुलिस स्टेशन में औपचारिक FIR दर्ज कराई गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 75 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है.

डार्क वेब कनेक्शन की जांच

इस मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू डार्क वेब के जरिए ड्रग्स खरीदने का है. पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि:ड्रग्स कहां से मंगाए गए? पैसे कैसे दिए गए? क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है? अगर यह आरोप साबित होते हैं तो मामला साइबर अपराध और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से भी जुड़ सकता है.



Source link

Related posts

13,700 फीट की ऊंचाई पर बनकर तैयार हुआ IAF का न्योमा एयरबेस, वायुसेना प्रमुख ने की पहली लैंडिंग

DS NEWS

छठ पर घर लौटना हुआ मुश्किल, आसमान छू रहा हवाई किराया, बिहार की बसों में टिकट के दाम तिगुने

DS NEWS

कुर्सी पर बैठाया, पीठ थपथपाई… PM मोदी ने BJP अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन को कराया विराजमान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy