DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एयरपोर्ट से लेकर रेलवे-मेट्रो के विस्तार तक इन 8 प्रस्तावों को मोदी कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी
India

एयरपोर्ट से लेकर रेलवे-मेट्रो के विस्तार तक इन 8 प्रस्तावों को मोदी कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज (24 फरवरी) को पीएम के नए ऑफिस (सेवा तीर्थ) में कैबिनेट की पहली बैठक हुई. कैबिनेट मीटिंग में 12236 करोड़ रुपये के 8 बड़े फैसलों पर मुहर लगी है. केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है.  लंबे समय से राज्य के नाम बदलने की मांग की जा रही थी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी.

केरल अब होगा केरलम

केरल राज्य अब केरलम के नाम से जाना जाएगा. कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. लंबे अरसे से इसके नाम बदलने की मांग की जा रही थी. राज्य सरकार और राज्य की विधानसभा की भी इसमें बड़ी भूमिका होगी. राष्ट्रपति बिल को राज्य की विधानसभा के पास भेजेंगे. वहां से बिल पास होने के बाद संसद में ये बिल आएगा.

इन फैसलों पर लगी मुहर

कैबिनेट मीटिंग में गोंदिया (महाराष्ट्र)-जबलपुर (मध्यप्रदेश) रेलवे लाइन के दोहरीकरण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखाई गई है. परियोजना के लिए 5,236 करोड़ रुपये को मंजूरी मिली है. पुनारख (बिहार)–किऊल (बिहार) तीसरी और चौथी लाइन के लिए 2,668 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हुआ है. इसके अलावा गम्हरिया (झारखंड)–चांदिल तीसरी और चौथी लाइन के लिए 1,168 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है.

श्रीनगर में बनेगा नया इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल

श्रीनगर में 1,067 करोड़ की लागत के नये इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल का प्रस्ताव भी पास हुआ है. अहमदाबाद (गुजरात) मेट्रो फेज 2B के विस्तार को हरी झंडी दिखाई गई है, इसके लिए 1,067 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं. कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय हुआ है, इसके लिए 430 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके अलावा पावर सेक्टर में सुधार का नीतिगत फैसला लिया गया है. कुल 12,236 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

क्या बोले अश्विनी वैष्णव?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में हुए फैसलों के बारे बताया कि सेवा तीर्थ में पहली बैठक हुई है. कहा, गुलामी से पहले देश में मानवीय मूल्य और भव्यता थी, उसी भाव के साथ काम करेंगे. सेवा तीर्थ इसी आत्मा के साथ काम करेगा. सेवा तीर्थ सत्ता नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति को सशक्त करेगा. सरकार के कामों को गिनाते हुए वैष्णव ने कहा, 25 करोड़ लोगों को एक दशक के भीतर ही गरीबी से बाहर निकाला गया. आयुष्मान योजना से लोगों को स्वास्थ्य सेवा और खाद्य मुहैया करा रहे हैं, स्वच्छता के तहत शौचालय और रहने के लिए पक्के घर दिए हैं.

कैबिनेट के फैसलों से सुरक्षित होगा भविष्य

केंद्रीय मंत्री ने बताया, GST में सुधार हुआ है, लोगो में विश्वास बढ़ा है. आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने बताया कि आज के फैसलों को आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेगा.  आधुनिक तकनीक से नई ऊंचाई तक कार्य पहुंचेगा. सुधारों को गति भी देगा. सही नीति नेतृत्व से देश को सशक्त बनाने में काम करेगा. 2047 तक देश को विकसित बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे.



Source link

Related posts

‘बंगाल सरकार ने दबाव डालकर पत्नी का इलाज रुकवाया’- आरजी कर पीड़िता के पिता का आरोप

DS NEWS

हैदराबाद में सरकारी जमीन घोटाला, ED ने 4.80 करोड़ की प्रॉपर्टी की जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज

DS NEWS

RSS और लेफ्ट एक जैसे… राहुल गांधी के बयान पर इंडिया गठबंधन की बैठक में वाम दलों ने जताई आपत्त

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy