DS NEWS | The News Times India | Breaking News
जो लोग थे ही नहीं, उनको पकड़ा जा रहा’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर कांग्रेस के गंभीर आरोप
India

जो लोग थे ही नहीं, उनको पकड़ा जा रहा’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर कांग्रेस के गंभीर आरोप

Advertisements


दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन को लेकर खड़े हुए सियासी बखेड़े पर अब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस के 6 सांसदों (हरीश चंद्र मीणा, कैप्टन वेरियटो फर्नांडीज, वरुण चौधरी, श्रेयस एम पटेल, शशिकांत सेंथिल, अनिल कुमार यादव) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले पर सफाई दी है.

क्या बोले कांग्रेस सांसद?

कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा,’AI Summit में हुआ प्रदर्शन एक कारण के साथ था. युवा बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दे से प्रभावित थे और सरकार से जवाब नहीं मिल रहा था. यहां तक कि हम जैसे सांसद भी मुद्दे उठाते थे तो जवाब नहीं मिलता था. यूथ को लगा कि ‘कॉम्प्रोमाइज’ PM से कोई आशा नहीं है. ये बहुत छोटा प्रोटेस्ट था. जोकि, ग्लोबली एक्सेप्टेबल है. लाखों युवा बेरोजगार हैं, MSME बगैरह खत्म हो गये हैं. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी बैकग्राउंड से आये हैं. इन्होंने बहादुरी का परिचय दिया, वो भी तब जब उन्हें पता था कि यहां कैसी सरकार है?’

‘हमें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गर्व’

उन्होंने कहा, ‘हमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पर गर्व है. लेकिन अब पूरा प्रशासन यूथ कांग्रेस के पीछे लगा दिया गया है.दिल्ली पुलिस अब T  Shirt ढूंढ रही है. ये बहुत हास्यास्पद भी है और दर्दनाक भी है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं लगाई हैं, मुझे नहीं पता कि इसमें क्या साजिश वाली बात है?’

‘सरकार युवाओं की आवाज से डरी’

सेंथिल ने बताया,  ‘कार्यकर्ता वहां खड़े हुए, उन्हें जो कहना था वो कहा, लेकिन अब सरकार युवाओं की आवाज से कितना डरी है,  इससे पता चलता है कि एमपी में 4, यूपी में 3 और इंडिया यूथ कांग्रेस के एक एडमिन, जो लोग वहां थे ही नहीं, उनको भी पकड़ा जा रहा है. 200 से 300 पुलिसकर्मी IYC के दफ्तर में हैं. अध्यक्ष को भी पकड़ लिया गया है. कई जगहों पर रेड की गई है और उन्हें ढूंढना क्या है, जहां लिखा है ‘PM IS COMPROMISED’. सरकार इस वाक्य से डरी हुई क्यों है. कांग्रेस इसको हाइलाइट करना चाहती है.’

कांग्रेस एमपी ने आगे कहा, ‘कार्यकर्ताओं के उनके माता पिता को भी पकड़ा जा रहा है. दिल्ली पुलिस के पास T Shirt पकड़ने से भी ज्यादा महत्वपूर्व काम होंगे. युवा के पास सार्वजनिक जगहों पर प्रदर्शन करने के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है. जो धाराएं लगाईं गईं हैं, ये उत्पीड़न रुकना चाहिए. युवा सरकार से सवाल पूछेंगे, आपको (सरकार) को परेशान नहीं होना चाहिए.’

की ये मांग

उन्होंने मांग कि FIR की पूरी डिटेल्स सामने आये. CCTV फुटेज, जिसके बिना पर ये धाराएं लगाईं गईं हैं. कार्यकर्ताओं के परिवार को ना परेशान किया जाए. सरकार को युवाओं की बात सुननी चाहिए. कम से कम सांसदों को उनकी बात संसद में उठाने और सवाल पूछने दिया जाना चाहिए.

ABP News का सवाल- सहयोगी दलों ने प्रदर्शन को सपोर्ट नहीं किया

कांग्रेस सांसद ने कहां, ‘बाहरी दुनिया को कवर करके इवेंट होता है. ये दर्द यूथ का है, इसको कितना भी दबाएंगे ये रुकने वाला नहीं है. PM बोल रहें है कि कांग्रेस वाले नंगे हैं जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने युवाओं को नंगा कर दिया है. आगे कहा, हर पार्टी की अलग लाइन होती है. अगर किसी चीज से बेइज्ज़ती हुई है तो वो गलगोटिया के कुत्ते से हुआ है. युवाओं के गुस्से से नहीं होगा.’



Source link

Related posts

‘यह संविधान में संशोधन करने जैसा’, राज्यपालों और राष्ट्रपति पर समयसीमा लागू करने पर केंद्र का ज

DS NEWS

अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, CM स्टालिन और सिद्धारमैया… राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ म

DS NEWS

IAS-IPS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना में हुई थी हेराफेरी, ED ने लिया बड़ा एक्शन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy