DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘जो खेलता है, वही खिलता है…’, ‘मन की बात’ के दौरान PM मोदी ने कनाडा टीम का क्यों किया जिक्र?
India

‘जो खेलता है, वही खिलता है…’, ‘मन की बात’ के दौरान PM मोदी ने कनाडा टीम का क्यों किया जिक्र?

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (22 फरवरी) को मन की बात के 131वें एपिसोड में कहा कि इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है. इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं. यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि Al Summit में दो products ने दुनिया भर के leaders को प्रभावित किया. पहला product अमूल के booth पर था. इसमें बताया गया कि कैसे AI जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24×7 Al assistance की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं. दूसरा product हमारी संस्कृति से संबंधित था. दुनिया भर के leaders ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे AI की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की generation के अनुरूप ढाल रहे हैं.

दुनिया की किन-किन टीमों में भारतीय खिलाड़ी
पीएम मोदी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खासतौर से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं. अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की under-16 और under-18 टीम के लिये भी खेल चुके हैं. मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, दिल्ली के मिलिंद कुमार, ये सब अमेरिकी टीम की शान हैं. ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं. जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय, आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड, UAE और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं. ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. वहां के युवाओं के लिये प्रेरणा बन रहे हैं.  

पीएम मोदी ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह संस्कृतियों और देशों को जोड़ने का माध्यम भी बनता है. उन्होंने खास तौर पर उन खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं और जो विदेशों की राष्ट्रीय टीमों में खेलते हुए भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेते हैं.

ये भी पढ़ें

‘समाज जब तक हिंदू भावना में एकजुट रहेगा, दुनिया की…’, जयपुर में बोले RSS नेता दत्तात्रेय होसबले





Source link

Related posts

कर्नाटक के श्रम मंत्रालय ने छंटनी मामले में टीसीएस को बातचीत के लिए बुलाया

DS NEWS

‘सिद्धारमैया बड़बड़ा रहे कि गांधी की हत्या…’, कर्नाटक सीएम के बयान पर भाजपा का पलटवार

DS NEWS

‘आपके पास सुनहरा मौका’, ऑपरेशन सिंदूर के 2 दिन बाद शमा परवीन ने आसिम मुनीर से ये क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy