अहमदाबाद में कैंसर मरीजों का इलाज करने वाली संस्था- गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (GCRI) पूरे देश के लिए कैंसर उपचार, अनुसंधान, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान का प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र बन चुका है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कार्यकाल में भी यह संस्थान मरीजों के भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में GCRI में 26,810 से अधिक नए कैंसर मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें से 9,147 मरीज गुजरात के बाहर से आए। सबसे अधिक मरीज मध्य प्रदेश (4,572), राजस्थान (2,678), उत्तर प्रदेश (1,094), महाराष्ट्र (279) और बिहार (288) से पहुंचे।


