एक ओर देश में अब ठंड खत्म होने को है तो वहीं दूसरी कई जगहों पर बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड तक बारिश की चेतावनी जारी की है. आज शुक्रवार (20 फरवरी) को देहरादून, नैनीताल के अलावा हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 23 फरवरी को शिमला, कांगड़ा, किन्नौर और सोलन में बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में अभी से ठंड गायब हो गई है. सुबह-शाम भी अब सर्दी होनी बंद हो गई है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार (20 फरवरी) को दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा. तापमान बढ़ने के साथ ही दिल्ली की हवा भी साफ हो रही है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
यूपी में बढ़ेगा पारा
यूपी में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और कुछ जिलों में पारा भी चढ़ेगा. बुधवार को हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ी है, लेकिन आज से तापमान बढ़ सकता है. हालांकि अभी भी कुछ जिलों में सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है. आज गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बिजनौर, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली और मेरठ में सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है.
गाजियाबाद और नोएडा में गुरुवार सुबह घने बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. दिन के समय तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहाना, लेकिन सामान्य बना रहा. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजधानी लखनऊ मे्ं रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बुधवार रात न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है. गुरुवार को दिन का पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा.
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ा है. बादलों की आवाजाही के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के साथ ही रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है.
IMD के मुताबिक आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी. 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
बिहार का मौसम
बिहार में अगला सप्ताह काफी गर्म रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में मौसम बदलने से लोग गर्मी से परेशान होने वाले हैं. राजधानी पटना के अलावा गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में भी पारा बढ़ने वाला है.
ये भी पढ़ें
‘AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन…’, ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक पर कही ऐसी बात, ठहाकों से गूंजा हॉल


