DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Tamil Nadu: ट्रेनिंग के नाम पर 19 साल की लड़की से की अश्लील हरकत, 42 साल का शख्स अरेस्ट
India

Tamil Nadu: ट्रेनिंग के नाम पर 19 साल की लड़की से की अश्लील हरकत, 42 साल का शख्स अरेस्ट

Advertisements


Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अन्ना नगर स्थित शांति कॉलोनी में एक निजी तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता हाल ही में करीब 10 दिन पहले ही इस प्रशिक्षण संस्थान में दाखिल हुई थी और तकनीकी शिक्षा का प्रशिक्षण ले रही थी. यह घटना प्रशिक्षण क्लास के दौरान उस समय हुई, जब संस्थान में ट्रेनर के रूप में कार्यरत 42 साल के मणिमारन ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी मणिमारन ने प्रशिक्षण देने का बहाना बनाकर छात्रा के पास बैठने की कोशिश की और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. छात्रा इस घटना से मानसिक रूप से आहत हो गई और पहले इसकी शिकायत संस्थान के प्रबंधन से की. इसके बाद उसने अन्नानगर पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

जांच के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता अधिनियम (BNS) और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम (TNPHW) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अन्नानगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की.

कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मणिमारन कुछ ही दिन पहले इस प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनर के रूप में नियुक्त हुआ था. पुलिस ने तकनीकी और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पोन्नियम्मनमेडु क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना से जुड़े कई अहम तथ्य स्वीकार किए.

पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी को कड़ी सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी गंभीरता से अपनाई जाएगी.



Source link

Related posts

‘सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया’, लेह हिंसा पर गृह मंत्रालय ने क्या बताया?

DS NEWS

‘भारत बहुत मायने रखता है’, ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच रूस ने दिया अमेरिका को क्लियर मैसेज

DS NEWS

क्या उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार उतारेगा विपक्ष? बंट गया इंडिया गठबंधन, जानें क्या हुआ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy