DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में खोले जाएंगे बंद टूरिस्ट स्पॉट, LG मनोज सिन्हा ने दिया आदेश
India

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में खोले जाएंगे बंद टूरिस्ट स्पॉट, LG मनोज सिन्हा ने दिया आदेश

Advertisements


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को केंद्र शासित प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणा की है. उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट डेस्टीनेशन को फिर से खोलने की ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में बंद किए गए सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगों और उमर अब्दुल्ला की चुनी हुई सरकार की गंभीर मांगों के बाद अब आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं.

उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पर किया पोस्ट

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की. पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘व्यापक सुरक्षा समीक्षा और उच्च स्तरीय बैठक के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिविजन के कई पर्यटन स्थानों को दोबारा खोलने का आदेश दिया है. ये स्थान सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अस्थायी तौर पर बंद किए गए थे.’

कश्मीर और जम्मू डिवीजन में खुलेंगे ये स्थान

आदेश में कहा गया कि कश्मीर डिवीजन के 11 टूरिस्ट स्पॉट्स को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है. इनमें बडगाम के यूसमर्ग और दूधपथरी, कोकेरनाग का डांडीपोरा पार्क, शोपियां के पीर की गली, दुबजान और पदपावन, श्रीनगर के अस्तनपोरा और ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल का थजवास ग्लेशियर और हंग पार्क और बारामूला में वुलर/वतलाब शामिल हैं.

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘जम्मू डिवीजन में तीन टूरिस्ट स्पॉट- रियासी में देवी पिंडी, रामबन में माहू मंगत और किश्तवाड़ में मुगल मैदान तुरंत फिर से खोले जाएंगे. हालांकि, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण अभी पर्यटकों के लिए खोलना संभव नहीं है. कश्मीर डिवीजन के गुरेज, अथवातू और बंगस के साथ जम्मू डिवीजन के रामबन स्थित रामकुंड को बर्फ हटने और रास्ते साफ होने के बाद ही खोला जाएगा.’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए थे 49 टूरिस्ट स्पॉट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में करीब 87 जगहों का ऑडिट किया था, जिसके बाद 49 टूरिस्ट स्पॉट बंद करने और बाकी जगहों पर सुरक्षा और जांच की एक्स्ट्रा लेयर लगाने का फैसला किया गया.

हालांकि, नवंबर 2025 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाली सरकार ने टूरिस्ट स्पॉट को धीरे-धीरे फिर से खोलने की घोषणा की थी. इस घोषणा से पहले कश्मीर में अरु वैली, यानर राफ्टिंग पॉइंट, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क और कमान पोस्ट के साथ जम्मू डिवीजन में दागन टॉप (रामबन), ढग्गर (कठुआ) और शिव गुफा (रियासी) सहित 28 खास जगहों को फिर से खोल दिया था.





Source link

Related posts

कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट

DS NEWS

‘यूट्यूब इंटरव्यूज के आधार पर नहीं सुनाता हूं फैसला’, SG मेहता दे रहे थे दलील तो बोले CJI गवई

DS NEWS

ऑपरेशन सिंदूर को एबीपी नेटवर्क का सलाम, 14 अगस्त को होगा खास कार्यक्रम, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy