DS NEWS | The News Times India | Breaking News
फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाया शिकार, ठगे पैसे, खुद पत्नी ने किया पर्दाफाश
India

फेसबुक पर शादी का झांसा देकर महिलाओं को बनाया शिकार, ठगे पैसे, खुद पत्नी ने किया पर्दाफाश

Advertisements


Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विदेश में काम कर रहे एक युवक ने कई महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर ठगा, जिसका खुलासा उसकी पत्नी ने किया है. पीड़िता प्रीति ने आरोपी पति मनीष के खिलाफ मंगलुरु महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ शादी धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इसी तरह फेसबुक के जरिए मनीष और प्रीति की पहचान हुई. शुरू में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. इसके बाद मनीष ने शादी का प्रस्ताव रखा और जल्द शादी करने का दबाव बनाया.

परिवार ने शादी का पूरा खर्च उठाया

शादी से ठीक तीन दिन पहले मनीष ने प्रीति को फोन कर कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और अगर शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा. इस बात से डरकर प्रीति और उसके परिवार ने शादी का पूरा खर्च उठाया. इतना ही नहीं उन्होंने मनीष को करीब 2 लाख रुपये दिए और विदेश में नौकरी पाने में भी मदद की. इसके बाद मनीष दुबई चला गया और वहीं से बहरीन पहुंच गया.

कुछ समय बाद प्रीति को मनीष की गतिविधियों पर शक हुआ. जब उसने जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए. पता चला कि मनीष का प्रीति से शादी से पहले भी कई लड़कियों से प्रेम संबंध था और वह उनसे पैसे लेकर उन्हें धोखा देता रहा है. प्रीति के साथ भी उसने यही तरीका अपनाया.

धोखेबाज का पर्दाफाश, महिला थाने में शिकायत दर्ज

आरोप है कि जब पीड़ित महिलाएं अपने पैसे वापस मांगती थीं तो मनीष यह कहकर बच निकलता था कि उसे ब्रेन ट्यूमर है. इस बहाने से वह किसी को भी रकम लौटाए बिना संपर्क तोड़ देता था. सच्चाई सामने आने के बाद प्रीति ने फैसला किया कि वह इस धोखेबाज का असली चेहरा उजागर करेगी ताकि कोई और महिला उसका शिकार न बने. उसने मंगलुरु महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उन महिलाओं की जानकारी और तस्वीरें भी पुलिस को सौंपीं जिन्हें मनीष ने ठगा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 



Source link

Related posts

भूकंप से कांप उठी असम की धरती, उत्तरी बंगाल और भूटान में भी महसूस हुए झटके, जानें कितनी थी तीव्

DS NEWS

ED की पुणे में बड़ी कार्रवाई, SBI वाहन लोन फ्रॉड केस में 12 ठिकानों पर छापेमारी

DS NEWS

पुतिन के भारत आने से देश को क्या मिलेगा? हो सकते हैं ये बड़े फैसले, जानें पूरी डिटेल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy