DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘RSS शैतान, BJP इसकी परछाई…’, प्रियांक खरगे का संघ पर हमला, कहा- ‘हमें इससे…’
India

‘RSS शैतान, BJP इसकी परछाई…’, प्रियांक खरगे का संघ पर हमला, कहा- ‘हमें इससे…’

Advertisements


कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि RSS शैतान संगठन है और BJP उसकी परछाई है. हम अभी शैतान की परछाई से लड़ रहे हैं. अगर हम शैतान से ही लड़ेंगे तो देश सुधर जाएगा. उन्होंने कहा कि RSS के बिना BJP की हालत जनता दल (सेक्युलर) से भी खराब हो जाएगी और यह एक रीजनल पार्टी से भी निचले लेवल पर आ जाएगी. खरगे ने सुझाव दिया कि जनता दल (सेक्युलर) को अपने नाम से सेक्युलर हटा देना चाहिए.

‘RSS के पीछे बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’
प्रियांक खरगे ने आगे कहा कि RSS के पीछे एक बहुत बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट शामिल है, जिससे यह पैसे लेता है. RSS से करीब 2500 संगठन जुड़े हुए हैं. अमेरिका और इंग्लैंड समेत कई देशों से पैसा इकट्ठा किया जा रहा है. इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि RSS के पीछे एक बहुत बड़ा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट है. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम RSS के पैसे के सोर्स के बारे में पूछते हैं तो वे हमें बताते हैं कि हमें गुरु दक्षिणा मिलती है. हालांकि जब मैंने कुछ रिसर्च की तो उनके अनुसार गुरु दक्षिणा का मतलब ‘झंडा’ है. इसलिए अगर मैं भी नीला झंडा फहराता हूं और पैसे इकट्ठा करता हूं तो मैं सरकार और उनसे (RSS) पूछूंगा कि क्या वे मानेंगे. इस तरह कोई भी बेबुनियाद बातों से बच नहीं सकता. अब से मैं तब तक हार नहीं मानूंगा जब तक यह RSS संगठन संविधान और कानून के तहत रजिस्टर नहीं हो जाता.

गरीबों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप
प्रियांक खरगे ने कहा कि वाल्मीकि की लिखी रामायण अलग है, लेकिन अब जो हो रहा है वह अलग है. नेता और धार्मिक नेता अपनी मर्जी से धर्म के बारे में बात कर रहे हैं. कोई भी धर्म हिंसा नहीं भड़काता है. RSS चीफ मोहन भागवत जो कहते हैं कि तीन बच्चे होने चाहिए, लेकिन वह शादी नहीं कर रहे हैं. हालांकि वह दूसरों के बच्चों को पालने की बात करते हैं. इस तरह BJP लगातार बाहर और अंदर की बातें कर रही है और गरीबों के बच्चों को सड़कों पर हिंसा के लिए भेज रही है.

उन्होंने आगे कहा कि वो (मोहन भागवत) कहते हैं कि हमें रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है क्योंकि हम बॉडी ऑफ इंडिविजुल्स हैं. मैं आपसे वादा करता हूं आज नहीं तो कल रजिस्ट्रेशन करवाना ही होगा, मैं करवाके रहूंगा. जब तक कानून और संविधान है ये होकर रहेगा. इसके लिए आपको राजनीतिक इच्छा शक्ति चाहिए और संवैधानिक और कानूनी तरीके से आपको सही रहना है, बस यही चाहिए. 

कहां से मिलता है पैसा
खरगे ने कहा कि इनका 2500 से ज्यादा संगठनों का नेटवर्क है. अमेरिका हो इंग्लैंड हो, अलग अलग जगहों से पैसा आता है. मैं कह रहा हूं ना कि ये लोग मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं. कहां से इनके पास इतना पैसा आ रहा है और कैसे आ रहा है. ये हमें उपदेश देते हैं कि एक अच्छा नागरिक होने के नाते हमें और आपको टैक्स भरना चाहिए, लेकिन इनके लिए सब फ्री फ़ॉर ऑल है ये कैसे सम्भव है.

ये भी पढ़ें 

हैदराबाद में मजलिस का झंडा देख कौन भड़का? महाराष्ट्र से आए AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटा…घूंसे मारे



Source link

Related posts

40 साल बाद जर्मनी से पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, डील महज 4 कदम दूर; पाकिस्तान-चीन की बढ़ जाएगी टे

DS NEWS

गांधी सरनेम, कब्र, नेहरू-इंदिरा तक, 97 मिनट बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने 4 लाइन में दिया जवाब

DS NEWS

‘99.99 मुस्लिम महिलाएं पति की दूसरी शादी के खिलाफ’, केरल HC ने कहा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy