DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘राहुल गांधी झूठ बोल रहे, किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस’, US ट्रेड डील पर बोले अमित शाह
India

‘राहुल गांधी झूठ बोल रहे, किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस’, US ट्रेड डील पर बोले अमित शाह

Advertisements


भारत और अमेरिका बीच हुई ट्रेड डील पर कांग्रेस जहां हमलावर है तो वहीं अब बीजेपी की तरफ से खुद गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने बड़ा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. 

गृहमंत्री ने राहुल गांधी को ओपन चैलेंज देते हुए कहा है कि वो बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ मंच पर बात कर सकते हैं. अमित शाह ने यह बयान गुजरात में दिया है. यहां वह देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस झूठ बोलती है. राहुल गांधी भी ट्रेड डील को लेकर जनता से झूठ बोल रहे हैं. 

जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस और उसकी लीडरशिप: शाह

शाह ने कहा कि कांग्रेस और उनकी लीडरशिप झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं. कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी देश की संसद में किसानों की बात करते हैं. आपने किसानों का कितना अनाज यूपीए के 10 साल में खरीदा? हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर खरीदा है. शाह ने दावा किया कि यूपीए के समय किसानों का बजट 26 हजार करोड़ था. इसे पीएम मोदी ने 1 लाख 29 हजार करोड़ बढ़ाया. आपने 70 साल में किसानों को लोन माफ कर झुनझुना पकड़ाने का काम किया. मोदी जी पिछले 10 साल से हर किसान के बैंक खाते में 6 हजार रुपए भेजते हैं. ताकि लोन की नौबत न आए. 

अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया ओपन चैलेंज

ट्रेड डील पर राहुल गांधी को ओपन चैलेंज देते हुए  शाह ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी जी को चैलेंज करता हूं. कोई भी मंच तय कर लें. बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकर आपसे चर्चा कर लेंगे. नुकसान किसने किया.’

इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं. राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं. मोदी जी ने दोनों ट्रेड डील में किसानों को सुरक्षित रखा है. उन्होंने कहा कि पशुपालक, मधुआरों और किसानों का आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीजेपी सरकार में आपके हितों का कोई नुकसान नहीं होगा. 





Source link

Related posts

तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में जीती BJP, 40 साल पुराना LDF का किला ढहा, PM मोदी ने दी बधाई

DS NEWS

‘अगर फर्जी आरोप हैं तो…’, राहुल गांधी से शपथ पत्र की मांग करते हुए बोला चुनाव आयोग

DS NEWS

‘फर्जी अधिकारी… सेवा में रहने लायक नहीं’, विमल नेगी मौत मामले में SC ने CBI को लगाई फटकार

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy