DS NEWS | The News Times India | Breaking News
स्पैम कॉल और फर्जी ऑफर से हैं परेशान? अब इन दो सरकारी ऐप से होगा इसका समाधान
India

स्पैम कॉल और फर्जी ऑफर से हैं परेशान? अब इन दो सरकारी ऐप से होगा इसका समाधान

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अनचाहे कॉल, फर्जी ऑफर और दिनभर बजता फोन देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स की यही सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है. इसी परेशानी को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने उपभोक्ताओं के लिए दो नए और अपग्रेडेड मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं. सरकार का दावा है कि इन ऐप्स के जरिए अब स्पैम कॉल और मैसेज पर सीधे कार्रवाई संभव होगी और मोबाइल नेटवर्क की असली स्थिति आम यूजर खुद जांच सकेगा.

सरकार ने कौन से दो ऐप किए लॉन्च?

सरकार ने जो दो नए ऐप लॉन्च किए हैं, उसमें TRAI DND App और TRAI MySpeed App शामिल हैं. TRAI DND ऐप के जरिए अब किसी भी अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर या संदिग्ध नंबर से आने वाली कॉल और SMS की शिकायत की जा सकती है. यूजर को शिकायत दर्ज करते ही एक कंप्लेंट रेफरेंस नंबर मिलेगा और संबंधित टेलीकॉम कंपनी को TRAI के नियमों के तहत कार्रवाई करनी होगी.

यूजर्स की निजता का ध्यान रखता है DND ऐप

खास बात यह है कि अब शिकायत के बाद यूजर यह भी ट्रैक कर सकेगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई यानी मामला खुला है, बंद हुआ या जांच चल रही है. TRAI के मुताबिक, नया DND ऐप यूजर की निजता का ध्यान रखता है. ऐप कॉल लॉग और मैसेज तक एक्सेस मांगता है, ताकि स्पैम की पहचान आसान हो सके, लेकिन अगर कोई यूजर परमिशन नहीं देना चाहता, तो वह नंबर मैन्युअली डालकर भी शिकायत दर्ज कर सकता है.

नेटवर्क की क्वालिटी सुधारने में MySpeed ऐप करेगा मदद

सिर्फ स्पैम कॉल ही नहीं, स्लो इंटरनेट भी लोगों की बड़ी शिकायत है. इसी को ध्यान में रखते हुए TRAI ने MySpeed ऐप को भी नए फीचर्स के साथ पेश किया है. इस ऐप से यूजर मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड-अपलोड स्पीड नेटवर्क में देरी, लेटेंसी कॉल और डेटा की क्वालिटी खुद जांच सकता है.

TRAI के मुताबिक, MySpeed ऐप से मिलने वाला डेटा नेटवर्क की क्वालिटी सुधारने में रेगुलेटर और टेलीकॉम कंपनियों को मदद करेगा. TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में DND ऐप के जरिए 17 लाख से ज्यादा स्पैम शिकायतें दर्ज की गईं, यह बताता है कि देश में स्पैम कॉल्स कितनी बड़ी समस्या बन चुकी हैं और लोग इससे कितने परेशान हैं.

एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराए जा रहे दोनों ऐप

नए और अपग्रेडेड TRAI DND और MySpeed ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. TRAI ने लोगों से अपील की है कि वे इन ऐप्स को डाउनलोड करें और स्पैम कॉल व नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट करें. यानि अब अनवांटेड कॉल्स और खराब नेटवर्क को लेकर सिर्फ शिकायत नहीं, कार्रवाई का रास्ता खुल गया है. सरकार के ये दो ऐप आम मोबाइल यूजर्स को सीधा हथियार दे रहे हैं.



Source link

Related posts

‘पहली बार आतंकियों और उनके आकाओं को मिली सजा’, ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर बोले अमित शाह

DS NEWS

‘अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा’, RSS चीफ मोहन भागवत का बड़

DS NEWS

‘कोर्ट में कोई नया हलफनामा पेश नहीं किया गया’, टीडीबी अध्यक्ष ने सबरीमला मुद्दे पर कहा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy