DS NEWS | The News Times India | Breaking News
एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक… लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी की स्पीच के ये शब्द
India

एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक… लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी की स्पीच के ये शब्द

Advertisements


लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के जरिए भारत को बेच दिया. इसके अलावा उन्होंने लफ्जों के कई तीर छोड़े, जिन्हें लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.

एपस्टीन से लेकर अनिल अंबानी तक बयान हटाए

राहुल गांधी ने सदन में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए, जिनमें से कई लफ्जों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. इनमें 8 शब्द शामिल हैं: 

  • देश बिक चुका है
  • बिकाऊ
  • बिका हुआ
  • एपस्टीन
  • अनिल अंबानी
  • प्रधानमंत्री ने 1.5 अरब लोगों का भविष्य बेच दिया
  • देश को बेचते हुए शर्म नहीं आई

 

लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए राहुल गांधी के शब्द

PM मोदी पर राहुल के बयान को रिकॉर्ड से हटाया

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील के जरिए भारत को ‘बेच’ दिया है और यह ‘थोक स्तर पर आत्मसमर्पण’ है. राहुल गांधी ने कहा कि यह समझौता सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 1.5 अरब भारतीयों के भविष्य का आत्मसमर्पण है. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बीजेपी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए ऐसा किया. राहुल ने कहा, ‘आपने भारत बेच दिया है. क्या आपको भारत बेचने का शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां भारत माता को बेच दिया है.’

राहुल गांधी की PM मोदी पर टिप्पणी को हटाया
राहुल गांधी की PM मोदी पर टिप्पणी को हटाया

राहुल गांधी ने भारत-US ट्रेड डील पर सवाल उठाए

राहुल गांधी ने भारत-US ट्रेड डील के कई पहलुओं पर कहा कि भारत का डेटा अमेरिका को सौंप दिया गया, डेटा लोकलाइजेशन की जरूरत खत्म कर दी गई, फ्री डेटा फ्लो की अनुमति दी गई, डिजिटल टैक्स पर सीमा लगा दी गई, सोर्स कोड दिखाने की जरूरत नहीं और विदेशी कंपनियों को 20 साल की टैक्स छूट दी गई. उन्होंने कहा:

  • भारत की ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका के हाथ में सौंप दी गई है.
  • अब अमेरिका तय करेगा कि भारत रूस से तेल खरीदे या नहीं.
  • वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और वित्त को हथियार बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने अमेरिका को यह हथियार इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी.
  • अमेरिकी मशीनीकृत खेती के लिए दरवाजा खोल दिया गया है, जिससे गरीब किसानों को कुचल दिया जाएगा.
  • डिजिटल क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा नुकसान किया है.
  • पहले भारत पर अमेरिकी टैरिफ औसतन 3 प्रतिशत था, अब यह 18 प्रतिशत हो गया है, जबकि भारत ने अमेरिका के लिए टैरिफ जीरो कर दिया.
लोकसभा के रिकॉर्ड से नॉनसेंस शब्द हटाए
लोकसभा के रिकॉर्ड से नॉनसेंस शब्द हटाए

राहुल के बयान पर वित्त मंत्री ने किया था पलटवार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमें सिखा रहे हैं कि समझौता कैसे करना है. 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान को साथ लाने की बात कही थी. तब कांग्रेस ने कहा था कि हम पाकिस्तान के साथ समझौता भी करेंगे और बात भी करेंगे. बेचने वाले लोग आप हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘किरेन रिजीजू ने सही कहा कि भारत को बेचने वाले कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है.’



Source link

Related posts

‘कांग्रेस को खुश होना चाहिए, वोट शेयर 600% बढ़ा…’, बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन का राहुल गांधी की

DS NEWS

SCO समिट में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मिलाया PM मोदी से हाथ

DS NEWS

‘वंदे मातरम में मां दुर्गा है, मुसलमान के लिए अल्लाह ही…’, क्या बोले अरशद मदनी?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy