DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Bengal: बुजुर्ग मां की हुई मौत तो बेटा-बेटी ने बेच दिया आंख का कॉर्निया, डॉक्टर निकालकर ले गए
India

Bengal: बुजुर्ग मां की हुई मौत तो बेटा-बेटी ने बेच दिया आंख का कॉर्निया, डॉक्टर निकालकर ले गए

Advertisements


West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर के सेनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि एक बेटे और बेटी सहित परिवार के पांच सदस्यों ने अपनी मां के कॉर्निया (आंख का पारदर्शी हिस्सा) को बेच दिया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राबिया बीबी की मृत्यु रविवार दोपहर को वृद्धावस्था के कारण हुई. 

सूत्रों ने बताया कि शाम को जब रिश्तेदार उनके घर पर जमा हुए, तब कुछ डॉक्टर और स्वयंसेवी संगठन के लोग भी मौजूद थे. आरोप है कि इसके बाद मृतक के परिवार ने सभी को घर से बाहर निकाल दिया और वृद्ध महिला की आंख निकाल ली. ग्रामीण फरमान अली मंडल का कहना है,” उसके तीन बेटे अपनी मां को लेकर घर के अंदर घुस गए. दरवाजा बंद कर दिया और सभी को बाहर निकालने के बाद आंख निकाल ली.”

स्थानीय लोगों ने घर में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घर में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया. कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बेटे और बेटी सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिवार ने कॉर्निया दान के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि मृतक के परिवार ने कॉर्निया दान से जुड़े कागजात जमा किए हैं. हालांकि, पुलिस अब जांच कर रही है कि ये कागजात असली हैं या नकली. मृतक के बेटे आमिर चांद शेख का दावा है कि उन्हें फंसाया गया है और यह पूरी तरह से साजिश है.

तीन दिन की जेल हिरासत का आदेश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभव जैन ने कहा, “कोतवाली थाने के अंतर्गत पुलिस को एक शिकायत मिली कि आमिर चांद शेख ने अपनी मां की आंखें चुराकर बेच दीं. उन्होंने जो अनुबंध दिखाया है पुलिस उसकी जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद वह कागजात दिए गए हैं.”  

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मृतक का बेटा आमिर चांद शेख एक सामाजिक कार्यकर्ता है. सोमवार को गिरफ्तार पांच लोगों को कृष्णानगर जिला अदालत ने तीन दिन की जेल हिरासत का आदेश दिया.                                          



Source link

Related posts

वाराणसी में गंगा में प्रदूषण की सफाई को लेकर योगी सरकार को लगी फटकार, NGT ने जताई नाराजगी

DS NEWS

तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में जीती BJP, 40 साल पुराना LDF का किला ढहा, PM मोदी ने दी बधाई

DS NEWS

दिल्ली HC ने BSF को लगाई कड़ी फटकार, कोर्ट ने कहा- ‘दिव्यांग बेटे के कारण ट्रांसफर से इनकार करन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy