DS NEWS | The News Times India | Breaking News
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
India

रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ

Advertisements


भारत की ओर से कच्चे तेल की खरीद पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार (9 फरवरी 2026) को कहा कि हम राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा खरीद के लिए स्रोत तय करेंगे. भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदने और अमेरिका-वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने पर सहमत हुआ है. इस पर विदेश सचिव ने कहा कि ऊर्जा खरीद के लिए कई स्रोतों को बनाए रखना भारत की रणनीति रही है.

‘सभी देशों को ऊर्जा की सुरक्षित आपूर्ति हो’

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘भारत वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाता है. भारत और आसपास के कई अन्य देशों की यह साझा रुचि है कि ऊर्जा की कीमतें स्थिर रहें. सभी देशों को ऊर्जा की सुरक्षित और भरोसेमंद आपूर्ति हो.’ उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां वास्तव में फैसला करती हैं कि कहां से तेल की खरीद करनी है और ये निर्णय मुख्य रूप से बाजार की स्थितियों पर आधारित होते हैं.

रूसी तेल खरीद को लेकर होगा भारत का स्टैंड

भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने की योजनाओं के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया, ‘हम एक विकासशील अर्थव्यवस्था हैं. हमें अपने संसाधनों की उपलब्धता के प्रति सचेत रहना पड़ता है. जब हम 80-85 फीसदी तक आयात पर निर्भर हैं तो हमें महंगे दामों के प्रति संवेदनशील होना पड़ता है. ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ऊर्जा के मामले में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है.’

हम कई देशों से ऊर्जा खरीदते हैं: विदेश सचिव 

विदेश सचिव ने कहा, ‘हाल के वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ा है, जिसका वैश्विक ऊर्जा बाजारों की स्थिरता पर गहरा प्रभाव पड़ा है. भारत सिर्फ एक बड़ा उपभोक्ता देश ही नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. हम कई देशों से ऊर्जा खरीदते हैं. इस क्षेत्र में जितनी अधिक विविधता होगी, हम उतने ही सुरक्षित रहेंगे.’

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा असम CM का शूटिंग वीडियो विवाद, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर की गई PIL





Source link

Related posts

बयानों पर फंसे तो आगबबूला हो गए अनिरुद्धाचार्य, अब बोले- ‘डिबेट चल रही है कि…’

DS NEWS

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मनुस्मृति का हवाला देते हुए बलात्कार के आरोपी को नहीं दी जमानत

DS NEWS

Dowry Case: गला दबाकर पत्नी को मारा, फिर सुसाइड का किया नाटक, अदालत ने सुनाया सनसनीखेज फैसला

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy