DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए… 
India

भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए… 

Advertisements


भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान हो चुका है. डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद को लेकर जुर्माने के रूप में लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को भी हटा लिया है. हालांकि इसको लेकर जब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से पूछा गया कि भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा या नहीं तो इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में विदेश मंत्रालय जानकारी देगा. पीयूष गोयल के इस जवाब पर उद्धव गुट का रिएक्शन आया है.  

उद्धव गुट की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने अमेरिका को अपने राष्ट्रीय हितों को उसके लाभ के लिए प्रभावित करने दिया और हम झुक गए. 

प्रियंका ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर भारत रूस से तेल खरीद फिर से शुरू करता है तो अमेरिका फिर से जुर्माना लगा सकता है, जिसका अर्थ है कि यह व्यापार समझौता रद्द हो जाएगा.’

ट्रेड डील तेल खरीद के फैसले से कैसे स्वतंत्र: प्रियंका चतुर्वेदी

उन्होंने कहा कि मंत्री जी यह दावा कैसे कर रहे हैं कि व्यापार समझौता तेल खरीद के निर्णय से स्वतंत्र है? यूबीटी सांसद ने आगे लिखा, ‘मंत्री जी, ये दो अलग-अलग मंत्रालयों के मामले नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे से सीधे जुड़े हुए हैं – व्यापार समझौता इस आश्वासन के आधार पर हुआ है कि हमें बताया जाएगा कि तेल कहां से खरीदना है और कहां से नहीं खरीदना है.’

वाणिज्य मंत्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ‘अहंकार से भरे ये जवाब इस तथ्य को पुष्ट करते हैं कि हमने अमेरिका को अपने राष्ट्रीय हितों को अपने लाभ के लिए प्रभावित करने दिया और हम झुक गए.’

रूसी तेल को लेकर MEA ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने रूसी तेल खरीद को लेकर कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बाजार की स्थितियों और बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के हिसाब से हम एनर्जी की खरीद में विविधता लाते हैं.

MEA ने कहा, ‘हम अपनी जरूरत के हिसाब से दुनिया के किसी भी देश से तेल खरीद सकते हैं और इसका फैसला राष्ट्रीय हित में लिया जाएगा. भारत के सभी फैसले इसी बात को ध्यान में रखकर लिए गए हैं और लिए जाएंगे.’  

वेनेजुएला से तेल खरीद पर क्या बोला MEA? 

वेनेजुएला से तेल खरीदने को लेकर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला लंबे समय से ऊर्जा, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में हमारा लंबे समय से पार्टनर रहा है. उन्होंने कहा, ‘हम 2019-20 तक वेनेजुएला से ऊर्जा और कच्चा तेल आयात कर रहे थे, जिसके बाद हमें इसे रोकना पड़ा. फिर हमने 2023-24 में वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू किया, लेकिन प्रतिबंध फिर से लगने के बाद हमें इसे रोकना पड़ा.’



Source link

Related posts

‘युवाओं ने सड़कों पर उतर कर की सफाई’, नेपाल का जिक्र कर बोले पीएम मोदी, सुशीला कार्की को दी बधा

DS NEWS

‘वॉट्सएप पर मैसेज कर भीड़ इकट्ठा की’, ED के आरोपों पर SC ने TMC से पूछा- कोर्ट क्या जंतर-मंतर?

DS NEWS

तेजस्वी, नीतीश नहीं इस बड़े मुस्लिम नेता की पार्टी से भी सीटों के मामले में पिछड़े PK

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy