DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अब गृह मंत्रालय करेगा जांच…’, गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले को लेकर बोले असम CM
India

‘अब गृह मंत्रालय करेगा जांच…’, गौरव गोगोई के पाकिस्तान लिंक मामले को लेकर बोले असम CM

Advertisements


असम के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक वाले मामले को लेकर लगातार बवाल मचा है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मैं असम में निवेश के प्रस्ताव के साथ सिंगापुर में था. उसी समय वो तस्वीर वायरल हुई, जिसमें गौरव गोगोई कुछ युवाओं को पाकिस्तानी दूतावास में ले जाते हुए दिख रहे थे. अब्दुल बासित उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त थे. एक तरह से उन्होंने पाकिस्तान को वैधता प्रदान करने का प्रयास किया.

कारगिल युद्ध का जिक्र कर क्या बोले
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप इस तस्वीर को कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि में देखें तो असम के कैप्टन जिंटू गोगोई ने देश के लिए अपना प्राणों की आहुति दी. कई अन्य लोगों ने भी देश के लिए अपना बलिदान दिया. पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की जनता ने प्रधानमंत्री का किस प्रकार साथ दिया, यह सभी जानते हैं. यह देश की भावनाओं को दर्शाता है.

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप
सरमा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य कांग्रेस नेता ने कभी इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान का दौरा किया होगा. लंबे समय तक मुझे लगा कि तस्वीर फोटोशॉप की गई है लेकिन दो-तीन दिन बाद कांग्रेस के लोग इसका समर्थन करने लगे. तब मुझे एहसास हुआ कि यह तस्वीर असली है. फिर हमने पूरी जांच शुरू की क्योंकि यह मामला अलग-थलग नहीं हो सकता.

अब गृह मंत्रालय करेगा जांच- सरमा 
उन्होंने आगे कहा कि असम के एक सांसद के पाकिस्तान से संबंध हो ये कोई सम्मान की बात नहीं ये दुख की ही बात होती है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान संबंध वाले मामले को अब गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन मुख्य लोग शामिल हैं, सांसद गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख.

ये भी पढ़ें

अमेरिका ने घटाया टैरिफ तो पानीपत के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने PM मोदी का जताया आभार, मनोहर लाल खट्टर थे चीफ गेस्ट



Source link

Related posts

कपिल शर्मा को धमकी देकर मांगे एक करोड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हवाला देने वाला शख्स गिरफ्तार

DS NEWS

क्या भारत के चुनावों में वोटिंग बढ़ाने के लिए अमेरिका से आए करोड़ों रुपये? MEA ने दिया जवाब

DS NEWS

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया-इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy